यूरोपीय यूनियन ने रूस पर और सख्त किए प्रतिबंध

0

यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर और अधिक प्रतिबंध सख्त कर दिए हैं। ईयू के सदस्य देशों ने रूस पर सोने के आयात और उच्च तकनीक वाली वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण जैसे कानूनों को और कठोर कर दिया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा क्रेमलिन के खिलाफ सख्त एवं लंबी अविधि के प्रतिबंधों के माध्यम से हमने मास्को को एक स्पष्ट संकेत देने का प्रयास किया है कि हम रूस पर अधिक समय तक अपना दबाव बनाए रहेंगे।
हालांकि, प्रतिबंधों का ब्योरा अभी एकदम स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इनके बारे में यूरोपीय यूनियन की आधिकारिक पत्रिका में कुछ लिखा नहीं गया है। यूरोपीय संघ के अधिकारी रूस पर प्रतिबंधों के व्यापक पैकेज को कड़ा करने के लिए एक सप्ताह से मांग रहे हैं और इस उम्मीद में सोने के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं कि इन उपायों से अंततः यूक्रेन में युद्ध पर निर्णायक प्रभाव पड़ेगा। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि इस समय ‘सबसे महत्वपूर्ण बात रूसी सोने पर प्रतिबंध है, जो ऊर्जा के बाद मॉस्को का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात उद्योग है।
सात प्रमुख औद्योगिक देशों का समूह पिछले महीने से ही रूसी सोने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रतिबद्ध था और उसने तर्क दिया था कि रूस ने अपने सोने का इस्तेमाल कई दौर के प्रतिबंधों के कारण पड़ने वाले प्रभावों से अपनी मुद्रा को बचाने के लिए किया है, प्रतिबंधात्मक उपायों के अलावा, यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए 500 मिलियन यूरो देने का भी फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here