प्रख्यात फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर अभी कंगना रनौट के साथ कोई फिल्म नहीं करने जा रहे हैं। मधुर भंडारकर ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से लेकर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स तक कई चीजों के बारे में विस्तार से बात की। इसी दौरान मधुर भंडारकर ने बताया कि कंगना रनोट के साथ फैशन के बाद अभी कोई अन्य फिल्म शुरू करने की कोई योजना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी मेरा पूरा ध्यान बबली बाउन्सर पर ही केंद्रित है।उन्होंने कहा कि कंगना रनोट एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हम मिलते हैं और बातचीत भी करते हैं। लेकिन मेरा फोकस अभी पूरा बबली बाउंसर पर है और मैं इसके बाद अपनी फिल्म इंडिया लॉकडाउन को फॉलो कर रहा हूं। मधुर भंडारकर ने फिल्म फैशन में कंगना रनोट के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए कंगना रनोट को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। मधुर भंडारकर बबली बाउंसर के साथ पांच साल बाद निर्देशन में लौटे हैं।










































