रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री डोमन सिंह नगपूरे की पत्नी की तेरहवीं कार्यक्रम के बाद पारिवारिक कार्यक्रम में खाना खाने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें घायल दो लोगों का गोंदिया महाराष्ट्र में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री डोमन सिंह नगपुरे के घर में परिवार का खाना था जहां पर चित्रसेन नगपुरे खाना खाने के लिए गया था। जहां पर कुछ लोग खाना खा रहे थे जिन्हें देखकर चित्रसेन नगपुरे के द्वारा कहा गया कि मैं बाद में खाना खा लूंगा मैं इनके साथ बैठकर खाना नहीं खाता यह बोलकर वह बाहर निकला। तभी उक्त स्थान पर खाना खा रहे कुछ लोग आक्रोशित होकर बाहर आया और चित्रसेन नागपुरे के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसे देख चित्रसेन का भाई जो घर पर था केशराज वह बाहर आया और झगड़ा रोकने के लिए कहा जिस पर उक्त लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला प्रारंभ कर दिया गया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा आकर दोनों को शांत कराया गया और घायल चित्रसेन नगपुरे केसराज नगपुरे दोनों निवासी लालपुर को वारासिवनी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया जहां पर गंभीर स्थिति देखते हुए नागपुर ले जाने कह दिया गया। जिस पर परिवार के लोगों के द्वारा गोंदिया महाराष्ट्र के निजी अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।
पद्मेश से चर्चा में योगेश्वरी नगपुरे ने बताया कि उनके पति कैबिनेट मंत्री डोमन सिंह नगपुरे के निवास पर खाना खाने के लिए गए हुए थे जहां पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। तो इनके साथ खाना नहीं खाता थोड़ी देर बाद खा लूंगा कहकर उनके पति वापस आ रहे थे तभी सुरेश बनोटे रिक्की रवि व उनके परिवार के अन्य लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया। श्रीमती नगपुरे ने बताया कि इस दौरान आवाज सुनकर उनके पति के भाई बाहर आए और अपने भाई के साथ झगड़ा होता है उसे रोकने गए तो उन पर भी उक्त लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में लाया गया है।
इनका कहना है।
दूरभाष पर बताया कि लालपुर में हुई मारपीट में कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जिसमें और भी धाराये बढ़ सकती है।









































