वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम मैं मध्य प्रदेश शासन के खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के प्रयासो से हो रहे विधायक कप प्रतिभा खोज महाकुंभ 2022 के आज छठवे दिन यानी 25 नवंबर को 6 मैच खेले खेले गये। जिसमें ग्रामीण स्तर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस दौरान मैदान पर खेली जा रही क्रिकेट को देखने के लिए लोगों सुबह से शाम तक लगी रही। छठवें दिन की प्रतियोगिता में पहला मैच मदनपुर और कोस्ते के बीच खेला गया पहले बैटिंग करते हुए मदनपुर के बल्लेबाजों ने 8 ओवर में 77 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में 78 रन का पीछा करते हुए कोस्ते की टीम 31 रन पर ऑल आउट हो गई यह मैच मदनपुर ने 46 रन से जीत लिया मदनपुर के खिलाड़ी दिनेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच सावंगी और वार्ड नंबर 4 वारासिवनी के बीच खेला गया पहले बैटिंग करते हुए सांवगी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 91 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज विवेक द्वारा 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाये। जवाब में उतरी वार्ड नंबर 4 के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये और पूरी टीम 53 रन पर ऑल आउट हो गई सांवगी के बल्लेबाज विवेक राणा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच चंदू इलेवन और राहुल इलेवन के बीच खेला गया चंदू इलेवन द्वारा पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया गया राहुल इलेवन की ओर से बैटिंग करते हुए 63 रन का टारगेट दिया गया जिसे चंदू इलेवन के बल्लेबाजों द्वारा आसानी से हासिल कर लिया गया इस तरह चंदू इलेवन ने यह मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की चंदू इलेवन के बॉलर विजय को 2 ओवर में 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथा मैच बांसी और रणवीर इलेवन के बीच खेला गया बांसी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया बासी के बल्लेबाजों ने 69 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में उतरी रणवीर इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रणवीर इलेवन के बल्लेबाज विनीत कटरे जिन्होंने 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पांचवा मैच खापा और कोथुरना के बीच खेला गया खापा ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 113 रन का विशाल लक्ष्य कोथुरना को दिया जिसमें खापा की ओर से बल्लेबाज विजय ने तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाये। जिसके जवाब में कोथुरना के बल्लेबाजो ने 87 रन ही बना पाये बल्लेबाज विजय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। छटा मैच वारासिवनी स्टार और दबंग वारासिवनी के बीच खेला गया दोनों टीमें अच्छे बल्लेबाजों की टीम मानी जाती है पहले बैटिंग करते हुए स्टार वारासिवनी के बल्लेबाजों ने 8 ओवर में 105 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें निहाल मिश्रा ने 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए शुभम शर्मा ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए शुभम पटेल ने एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाये। जवाब में उतरी दबंग वारासिवनी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मैच 6 विकेट से जीत लिया दबंग वारासिवनी की ओर से बल्लेबाज अविनाश द्वारा शानदार 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 65 रन धुआं धार पारी खेली गई जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। ग्राउंड पर चारों तरफ उपस्थित दर्शकों ने भी बल्लेबाज अविनाश की खूब सराहना की। इन सभी मैचों में अंपायरिंग शिखर कलिहारी युग पुनेश्वर कुलदीप पटले चंदू यादव कुलदीप डहरवाल ने स्कोरिंग के लिए अनिल सिंगमारे योगेश वरकड़े आदित्य आडें ने कामेनटर आधार मोदी राकेश पटले ने मैच में मीडिया प्रभारी की भूमिका कैलाश कसार विनोद मिश्रा ने निभाई। सभी मैन आफ द मैच खिलाड़ियों को समिति की ओर से शिल्ड भेंट की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में विधायक का प्रतिभा खोज टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रबल जायसवाल उपाध्यक्ष राजा चौरसिया मिथुन मिश्रा सचिव राहुल चौहान शिवम मिश्रा शुभम पटेल दिव्यांश बिसेन आदित्य कुल्हाड़े निहाल मिश्रा कुलदीप डहरवाल कान्हा जेठवानी अंकित लसुतेंं विकास राऊत कुलदीप पारधी शशांक पांडेय सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।









































