जंगलों में विचरण कर रहे बाघों की निगरानी के लिये लगेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

0

वारासिवनी व लालबर्रा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे करीब एक दर्जन बाघों की निगरानी के लिये वन अमला शीघ्र ही जगह जगह सीसीटीव्ही कैमरे लगाने का कार्य करने वाला है। जिसके लिये स्थान भी चिंहाकिंत किये जा चुके है। बताया जा रहा है की यह प्रस्ताव वन परिक्षेत्राधिकारी के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा चुका है। साथ ही उनके द्वारा इनकी सुरक्षा के लिये भी विशेष प्रबंध किये जा रहे है। बताया जा रहा है की अलग बीट के बीट गार्ड को सूचित कर दिया गया है। जिनके द्वारा सतत निगरानी रखी जायेगी। वही ग्रामों में भी रात्री समय गस्ती कर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

४५ से ५० दिन से चल रहा बाघ का आतंक

गौरतलब है की बीते ४५ से ५० दिनों से बाघ का आंतक वारासिवनी क्षेत्र में चल रहा है। अब यह बाघ लालबर्रा क्षेत्र की तरफ बढ़ गया है। हालांकि वन विभाग के सूत्र बताते है की करीब १ दर्जन बाघ वारासिवनी व लालबर्रा के जंगल में भ्रमण कर रहे है। जिसमें कितनी माघा बाघ और कितने पुरूष बाघ है हम इस बारे में नही बता सकते। लेकिन ऊपर से आये दिशा निर्देश का पालन हमें करना है और उनकी व ग्रामीणों की सुरक्षा में तैनात रहना है।

१ महिला व १२ पशुओं का कर चुका है शिकार

गौर करने वाली बात है की करीब १२ पशु व एक महिला का शिकार बाघ ने अभी तक किया है। जिनकी मुआवजा राशी की कार्यवाही भी वन विभाग द्वारा की जा चुकी है। फिलहाल पीडि़तों को मुआवजा राशि मिली है की नही यह बात अप्राप्त है। मगर वन विभाग बाघ के प्रत्येक मूवमेंट में अपनी टीम लगाकर बकायदा हर बारीक से बारीक जानकारी एकत्रित कर रहा है।

शिकारियों का बना है अमले को डर

यहां यह बताना लाजमी है की वन विभाग को प्रत्येक दिन बाघ की मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों व उनके अमले द्वारा दी जा रही है। मगर शिकारियों के डर के कारण वन विभाग काफी अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है की शिकारियों के चलते वन विभाग भी बाघों की सही जानकारी देने से हिचकिचा रहा है क्योंकि उन्हे डर है की बाघ की सही लोकेशन की जानकारी शिकारियों को लग गई तो वे उसका शिकार कर सकते है।

सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाने का भेजा है प्रस्ताव – हर्षित

इस संबंध में पद्मेश को दूरभाष पर जानकारी देते हुये प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी हर्षित सक्सेना ने बताया की उन्होने कुछ स्थान चिंहाकिंत किये है जहां सीसी टीव्ही कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव उन्होने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है। उनके प्रस्ताव पर शीघ्र ही कार्यवाही होने की उन्हे उम्मीद है। जल्द ही बाघ द्वारा किये जा रहे शिकार पर हम अंकुश लगा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here