3 लोगों गाय की एक बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

0

तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम हरदौली में 3 लोगों ने एक गाय की बछिया की हत्या कर ली। गौ हत्या के इस मामले में तिरोड़ी पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों व्यक्ति महेंद्र पिता राजकुमार चौधरी, दीनानाथ पिता गणपत भारतकरऔर सुरेंद्र पिता विट्ठल पुष्पतोड़े सभी हरदौली निवासी है जिन्हें 26 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदौली निवासी दुलीचंद मात्रे गृह निर्माण में मिस्त्री का कार्य करता है। 24 फरवरी के सुबह 11:00 बजे दुलीचंद ने एक सफेद रंग की बछिया चरने के लिए घर के सामने छोड़ दिया था। जो शाम तक घर वापस नहीं आई। तब दुलीचंद ने उसे घर के आस-पास ढूंढा लेकिन नहीं मिली। 25 फरवरी के सुबह 5:00 बजे जब दुलीचंद अपनी बछिया को ढूंढने के लिए गांव के बर्रा तरफ गया तब उसने गांव के मनोज मालाधरे के खेत में महुआ के पेड़ के पास महेंद्र चौधरी ,दीनानाथ भारतकर और सुरेंद्र पुष्पतोड़े दिखे। जिनके हाथ में कुल्हाड़ी थी और वे बछिया को कुल्हाड़ी से काट रहे थे। दुलीचंद मात्रे जैसे ही महुआ के पेड़ के पास पहुंचा। तब उसे देखकर तीनों वहां से भाग गए। दुलीचंद ने मौके पर जाकर देखा कटी अवस्था में उसकी बछिया थी ।जिसका सर कटा हुआ अलग पड़ा हुआ था ।चारों पैर आधे आधे कटे हुए थे। उक्त तीनों ने दुलीचंद मात्रे की गाय की बछिया की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर गौ हत्या की ।दुलीचंद मात्रे के द्वारा की गई रिपोर्ट पर तिरोड़ी पुलिस थाने के उप निरीक्षक दिनेश तिवारी ने महेंद्र चौधरी, दीनानाथ भारतकर और सुरेंद्र पुष्पतोड़े के विरुद्ध धारा 4,5,9 मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 429’34 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया और गाय की बछिया की हत्या करके फरार तीनों की पतासाजी शुरू की। इस दौरान रात 10 बजे करीब तीनों आरोपी महेंद्र चौधरी दीनानाथ भारतकर और सुरेंद्र पुष्पतोड़े को गिरफ्तार कर लियये।जिनकी की निशानदेही उनके द्वारा हत्या की गई बछिया के अवशेष और हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की। तीनों आरोपियों को 26 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here