कायदी में संचालित अवैध शराब के अड्डे में मारपीट

0

वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कायदी में अवैध रूप से संचालित शराब के अड्डों में शराब पीने गए एक व्यक्ति को मारपीट कर और उसे धकेल कर घायल कर दिया गया। 6 जून की रात्रि मैं शराब के अड्डे में यह घटना रुपए के लेनदेन को लेकर हुई। मारपीट में घायल बेहोश व्यक्ति मोरेंद्र चैतगुरू 50 वर्ष को शराब बेचने वाले ने अपने भाई के साथ उठाकर उसे घर छोड़ कर भाग खड़े हुए। घायल इस व्यक्ति को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कायदी के श्री राम मंदिर के पास की गली में यशवंत बाजनघाटे के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब का अड्डा संचालित कर शराब बेची जा रही है। ग्राम कायदी के बीच बस्ती में संचालित इस अवैध शराब के अड्डे में शराब पीने वालों के साथ आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। 6 जून की रात्रि में मोरेंद्र चैतगुरू शराब पीने के लिए अपने मोहल्ले में ही कुछ दूर यशवंत बाजनघाटे के घर में संचालित शराब के अड्डे में शराब पीने के लिए गया था। जिसने यशवंत बाजनघाटे को 100 रुपये दिए और आधा पाव शराब मांगी। यशवंत बाजनघाटे ने मोरेंद्र चैतगुरू से 100 रुपये लेकर आधा पाव को देसी लाल दिया।मोरेंद्र चैतगुरू ने शराब पीने के बाद यशवंत बाजनघाटे से बाकी रुपए मांगे किंतु यशवंत बाजनघाटे रुपए देने से मुकर गया और मोरेंद्र चैतगुरू से बोला कि तुमने मुझे पैसा दिए ही नहीं हो इसी को लेकर के दोनों के बीच विवाद हो गया और यशवंत बाजनघाटे ने मोरेंद्र चैतगुरू गाल में झापड़ मार दिया इसी दौरान जुम्मा झपटी हुई और यशवंत बाजनघाटे ने मोरेंद्र चैतगुरू को जोर का धक्का दे दिया जिससे मोरेंद्र चैतगुरू वही पत्थर पर गिर गया जिससे उसकी दाहिनी जांघ ही टूट गई। यशवंत बाजनघाटे द्वारा मारपीट और धक्का देने से मोरेंद्र चैतगुरु घायल और बेहोश हो गया था । जिसके बाद यशवंत बाजनघाटे ने अपने भाई अभय के साथ मोरेंद्र चैतगुरू को उठाकर उसके घर लाकर छोड़ कर फरार हो गए। 7 जून को मोरेंद्र चैतगुरू उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए हैं जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले ने घायल मोरेंद्र चैतगुरू का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना वारासिवनी भिजवा दी है।

शराब पीने के बाद बाकी रुपए मांगने पर मारपीट की गई-मोरेंद्र चैतगुरू

जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती मोरेंद्र चैतगुरू ने पद्मेश न्यूज़ को बताया कि वह शराब पीने के लिए यशवंत बाजनघाटे के घर गया था। 100 रुपये देकर के आधा पाव शराब पिया और बाकी रुपए वापस मांग रहा था किंतु यशवंत बाजनघाटे ने बोला कि पैसे नहीं दिया है इसी को लेकर कहासुनी होने पर यशवंत बाजनघाटे ने उसके गाल पर झापड़ मार दिया और जोर से धक्का दिया जिससे वह पत्थर पर गिर गया और बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे यशवंत बाजनघाटे ने अपने भाई अभय के साथ उठाकर उसके घर ले गए और छोड़ दिए। इस संबंध में उसे उसके परिवार वालों ने बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here