Aamir Khan के भांजे और एक्टर इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भारत छोड़ने का दिया नोटिस

0

इमरान खान सिटीजनशिप: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों इंडिया में हैं और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों ही इमरान खान (Imran Khan) ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले पर अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान पर बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है।इमरान खान के खिलाफ क्यों जारी हुआ नोटिस

इमरान खान मुंबई में प्रोटेस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और फर्स्ट कजिन जैन मैरी खान के साथ शामिल हुए थे और उनके प्रोटेस्ट में शामिल होते ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, इमरान बेशक बॉलीवुड एक्टर हैं, लेकिन अभिनेता के पास भारत की नागरिकता नहीं है। इमरान के पास यूएसए की नागरिकता है। ऐसे में अभिनेता पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। एक्टर ने नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है।इमरान खान से हुए थे तीखे सवाल

इमरान खान को मुंबई के प्रोटेस्ट में देखकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया काफी भड़क गए थे। उन्होंने सीधा इरमान के खिलाफ कदम उठाने का फैसला लिया। उन्होंने इमिग्रेशन अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इमरान खान के खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी करने की मांग की थी। इस मामले में उन्होंने इमरान से तीखे सवाल भी किए थे। उन्होंने एक्टर से पूछा था कि जब वह ओसीआई कार्ड धारक हैं और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है तो वह भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में शामिल क्यों हो रहे हैं?उन्होंने मुंबई पुलिस से भी एक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here