AC के फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? एक लापरवाही कर देगी बड़ा नुकसान

0

AC Maintenance Guide: गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर का जमकर इस्तेमाल होता है। एसी इस्तेमाल करने मे वैसे तो कोई रॉकेट साइंस नहीं है लेकिन, हमारी एक छोटी सी लापरवाही हमें पूरी गर्मी परेशान कर सकती है। अगर आप एसी चला रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको इसके सबसे खास कंपोनेंट फिल्टर के बारे में एक जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

फिल्टर स्प्लिट एसी का एक अहम पार्ट होता है। अक्सर लोगों में इस बात को लेकर लोगों में बहुत अधिक कंफ्यूजन होता है कि इसकी सफाई कितने दिन में करनी चाहिए और यहीं पर लोग 90% लोग बड़ी गलती करते हैं। फिल्टर में हुई एक छोटी सी लापरवाही हमारी कई तरह की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

AC फिल्टर साफ न करने के नुकसान

एसी की कूलिंग होगी खत्म: अगर एसी के फिल्टर को सही समय पर साफ न करने के कई बड़े नुकसान हैं। अगर आप फिल्टर को साफ नहीं करते हैं तो 20 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने के बाद भी आपको कूलिंग का एहसास नहीं होगा। इसकी वजह से आप मई-जून-जुलाई की भीषण गर्मी में भी परेशान हो सकते हैं।

AC हो सकता है ब्लास्ट: गर्मी के सीजन में कई बार एसी ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आती रहती है। इसकी एक वजह फिल्टर का सही समय पर साफ न करना भी हो सकता है। दरअसल फिल्टर हवा के प्रवाह को रोकता है और कंप्रेशर पर भी दवाब बढ़ता है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग की समस्या होने लगती है और यह ब्लास्ट का एक बड़ा कारण बनता है।

AC के फिल्टर को कब साफ करना चाहिए

AC के फिल्टर को कब साफ करना चाहिए इस पर लोगों को बहुत ज्यादा कंफ्यूजन होता है। दरअसल यह पूरी तरह से आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप एसी का इस्तेमाल हर दिन 5-7 घंटे करते हैं तो आपको 6-8 सप्तह में फिल्टर की सफाई करनी चाहिए। अगर आप एसी का इस्तेमाल 10-12 घंटे तक हर दिन करते हैं तो आपको इसकी सफाई करीब 3-4 सप्ताह में ही कर लेना चाहिए। अगर आपके घर में धूल काफी ज्यादा आती है तो आप उस कंडीशन में भी फिल्टर को जल्दी साफ कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here