Alpha Review: बोरिंग-प्रेडिक्टेबल स्टोरी में मिसफिट “बेबी” आलिया भट्ट

0

Alpha Movie Review: आलिया… आलिया… आलिया… ऐल्फा करने का डिसीजन क्यों लिया… क्यों लिया… क्यों लिया….? YRF के स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के लिए नामुमकिन था और ये हम सब जानते थे, लेकिन शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर ऐल्फा पूरी तरह से प्रिडिक्टेबल साबित होगी, इसका अंदाजा खुद YRF स्पाई यूनिवर्स के बचे-बचाए फैंस ने भी नहीं लगाया होगा।

फिल्म ऐल्फा कारगिल लड़ाई के अंत से शुरू होती है, जिसमें हजारों भारतीय सैनिक मारे गए हैं। इस लड़ाई के बाद कर्नल फतेह सिंह (बॉबी देओल) और उसका बॉस विक्रांत कौल (अनिल कपूर) एक स्पेशल प्रोग्राम ऐल्फा लॉन्च करते हैं, जिसमें एक ऐसा सीरम बनाया जाएगा, जो भारतीय सैनिकों की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। ऐल्फा पूरी तरह से कर्नल फतेह सिंह के दिमाग की उपज है, जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है। इसके लिए वो विक्रांत कौल की बेटी तक चुरा लेता है क्योंकि वो ऐल्फा सीरम की ताकत के साथ पैदा हुई है। ऐल्फा प्रोग्राम के पीछे आखिर फतेह सिंह का असली मकसद क्या है और वो कैसे विक्रांत की चोरी की गई बेटी सीता को यूज करेगा ये फिल्म ऐल्फा के दौरान जानने को मिलेगा।

सबसे पहले बात करते हैं डायरेक्टर शिव रवैल की जिन्होंने ऐल्फा बनाई है। शिव रवैल ने स्टाइलिश मूवी शूट की है लेकिन ये इतनी प्रिडिक्टेबल है कि एक बार भी ये दिल में रोमांच पैदा नहीं कर पाती है। ऐसा लगता है कि शिव ने 70’s का लॉस्ट एंड फाउंड फॉर्मूला उठाकर YRF के स्पाई यूनिवर्स में फिट कर दिया है। जो फिल्में बनाना खुद बॉलीवुड ने 70’s में बंद कर दी थीं, वैसी कहानी 2026 में लाना किसी जुर्म से कम तो नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here