Apoorva Mukhija React on Viral Kissing Video: इंटरनेट पर अपूर्वा मखीजा का एक किसिंग वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो एक वायरल होने के बाद अब अपूर्वा ने रिएक्शन देते हुए कहा कि यह एक साल पुराना था।Apoorva Mukhija React on Viral Kissing Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा उर्फ द रेबेल किड एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले अपूर्वा अपने हालिया व्लॉग में अपूर्वा का एक किसिंग वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब अपूर्वा ने खुलकर बात की, जिसने कुछ समय पहले इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी। अपूर्वा के मुताबिक यह वीडियो करीब एक साल पुराना है और इसे एक प्राइवेट पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। अपूर्वा ने कहा कि किसी ने उनके पर्सनल मोमेंट कोरिकॉर्ड कर इसे इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो के अचानक ऑनलाइन सामने आने के बाद उन्हें जिस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसे याद करते हुए उन्होंने बताया कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर वह खुद को संभाल नहीं पाई थीं। एक साल पुराना था वायरल किसिंग वीडियो
अपूर्वा ने अपने व्लॉग में बताया कि वो वीडियो लगभग एक साल पुराना था। उनके अनुसार यह एक प्राइवेट पार्टी का वीडियो था, जहां वह अमीन जाज के साथ थीं। अपूर्वा ने साफ किया कि उन्हें यह नहीं पता था कि इसे पल को कोई रिकॉर्ड कर रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो के वायरल होने की खबर उन्हें तब मिली, जब वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन में उनका लेओवर था।
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपूर्वा को लगातार मैसेज आ रहे थे। लोग उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछ रहे थे और जानना चाह रहे थे कि क्या उन्होंने वह क्लिप देखी है। इतने ही अपूर्वा के पेरेंट्स ने भी यह वीडियो देखा था।अपूर्वा ने बताया कि उनके पेरेंट्स को यह पता नहीं था कि उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड था। ऐसे में अचानक इंटरनेट पर सामने आए उस पर्सनल वीडियो को उनके माता-पिता द्वारा देखे जाने ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। अपूर्व काफी परेशान हो गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति को कैसे संभालें। अपूर्वा हीथ्रो एयरपोर्ट पर अकेले बैठकर रो रही थीं।







































