Bhopal Health News: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में होगी 490 नर्सों की भर्ती, प्रक्रिया शुरू

0

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में 490 नर्सों की भर्ती होगी। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक महिला, पुरुष अभ्यर्थी 26 फरवरी को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया की जानकारी जीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 392 पद सीधी भर्ती के तहत भरे जाएंगे, जबकि 98 पद संविदा कर्मियों के लिए आरक्षित किए हैं।

नर्सेस भर्ती के लिए ऐसे आरक्षित किए पद– आरक्षित पुरुषों के लिए 17, महिलाओं के लिए 176 पद है। इसी श्रेणी में संविदाकर्मियों के लिए आरक्षित पदों में से पुरुष के लिए चार, महिला के लिए 33, भूतपूर्व सैनिक के महिला के चार, दिव्यांग के लिए तीन पद है।- आर्थिक रूप से कमजोर पुस्र्ष के दो व महिलाओं के लिए 17 पद है। इसी श्रेणी में संविदाकर्मी महिला के पांच पद है।

– अनुसूचित जाति पुरुष के लिए छह, महिलाओं के लिए 47, भूतपूर्व सैनिक महिला के छह और इसी श्रेणी में दिव्यांग के लिए चार पदों पर भर्ती होगी। इसी श्रेणी में संविदाकर्मी पुरुष के लिए दो, महिला के लिए 11, भूतपूर्व सैनिक महिला के दो और दिव्यांग के लिए एक पद आरक्षित है।- अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए आठ, महिला के लिए 57, भूतपूर्व सैनिक महिला के आठ, दिव्यांग के लिए पांच पदों पर भर्ती होगी। इसी श्रेणी में संविदाकर्मी पुरुष के दो, महिला के 14, भूतपूर्व सैनिक महिला के एक, दिव्यांग के लिए एक पद आरक्षित है।

अन्य पिछड़ा वर्ग पुस्र्ष के पांच, महिला के 42, भूतपूर्व सैनिक महिला पांच और दिव्यांग के तीन पदों पर भर्ती होगी। इसी श्रेणी में संविदाकर्मी के लिए पुरुष के एक, महिला के 11, भूतपूर्व सैनिक महिला के एक और दिव्यांग के लिए एक पद आरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here