Bhopal News: कोलार में एक करोड़ 85 लाख की लागत से होंगे सड़क निर्माण समेत अन्‍य विकास कार्य

0

भोपाल । शहर के उपगनर कोलार में जल्द ही एक करोड़ 85 लाख स्र्पये की लागत से विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए रविवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम चल रहे हैं। कोलार के वार्ड-82 और 83 में आने वाली कॉलोनियों की भीतरी सड़कें बनाई जाएंगी। सर्वधर्म ब्रिज के पास स्टॉप डैम, मंदाकिनी कॉलोनी में सीमेंट-कांक्रीट की सडक, राजहर्ष, ओम नगर की सड़क, सनखेड़ी में गोशाला का निर्माण, फाइन एवेन्यू फेस-1 से अलिशा विहार कॉलोनी तक सड़क और आम्र स्टेट में पार्क के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम चल रहे हैं।

हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा अलग-अलग विकास कार्यों को लेकर भूमिपूजन कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय रहवासियों की मौजूदगी में वार्ड-82 और 83 में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किए जा रहे हैं। बता दें कि कोलार में सड़कों की सबसे बड़ी समस्या 135 करोड़ स्र्पये के सीवेज प्रोजेक्ट की वजह से है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत बीते तकरीबन दो साल से कोलार के मुख्यमार्ग से लेकर भीतरी कॉलोनियों में सीवेज की पाइपलाइन और चेंबर बनाने को लेकर आए दिन सड़कों की खोदाई की जा रही है। जो कच्ची सड़कें थी, उनके साथ-साथ पक्की सीमेंट-कांक्रीट की बनी हुईं सड़कों की भी खोदाई होने और खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से कोलार में सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। कोलार की दो लाख आबादी सड़कों की समस्या से परेशान है। लोगों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा वार्ड-82 और 83 की कॉलोनियों में विधायक निधि से सड़कों का निर्माण कराने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोलार में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। भूमिपूजन के बाद जल्द ही सड़कों का निर्माण व अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here