Gujarat Zila Taluka Panchayat Chunav Live Updates: गुजरात में जिला तथा तालुका चुनाव के लिए मतदान जारी

0

Gujarat Zila Taluka Panchayat Chunav Live Updates: गुजरात में 6 नगर निगमों के बाद अब पंचायत चुनाव की बारी है। रविवार को प्रदेश की 81 नगर पालिकाओं के साथ ही 34 जिला पंचायतों और 168 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हो रही है। रविवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जिसका परिणाम 2 मार्च को आएगा। कुल 8473 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें नगरपालिकाओं की 2,720 सीटें, जिला पंचायतों में 980 सीटें तथा तालुक पंचायतों में 4773 सीटें शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए 36,008 मतदान केंद्र बनाए हैं। कुल 3.04 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हाल ही में हुए 6 नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है। इन चुनावों में कांग्रेस की बुरी गत हुई है, वहीं सूरत में आम आदमी पार्टी ने असर दिखाया है। पढ़िए लाइव अपडे्स-

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: इन चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 44,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, सीएपीएफ की 12 कंपनियों तथा 54 हजार होमगार्ड के जवानों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को उम्मीद: इन चुनावों में सालों से भाजपा का दबदबा है, लेकिन पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कांग्रेस कुछ उम्मीद लेकर चुनाव में उतरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here