चीन का लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Bilibili अब ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। इसे चीन का YouTube कहा जाता है। अभी यह Android यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जल्द ही इसे आईफोन यूजर्स के लिए ऐपल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।चीन का YouTube जैसा प्लेटफॉर्म बिलीबिली (Bilibili) ऐप ग्लोबल लॉन्च हो गया है। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आगे आने वाले समय में यह ऐप आईफोन यूजर्स के लिए iOS पर भी उपलब्ध हो जाएगा। ऐप सिर्फ चीन में नहीं बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए चीन से बाहर के क्रिएटर्स को भी अपने साथ जोड़ रहा है। क्रिएटर्स को भेजे गए नए जॉब लिस्टिंग और मार्केटिंग मटीरियल के अनुसार, Bilibili ने इस हफ्ते अपना पहले बंद हो चुका इंटरनेशनल ऐप फिर से लॉन्च किया है। साथ ही, कंपनी ने चुपचाप इंग्लिश भाषा वाली वेबसाइट लॉन्च करने और जापान, अमेरिका व यूरोप जैसे दुनिया के अहम बाजारों में स्टाफ बढ़ाने की योजना के बारे में भी बताया है।
YouTube के लिए कड़ी चुनौती
Bilibili कंपनी पहले से ही MrBeast जैसे लोकप्रिय विदेशी स्टार्स को अपनी चीन वाली वेबसाइट पर वीडियो डालने के लिए बढ़ावा दे रही है। यह साइट दुनिया भर में उपलब्ध है और इसके 376 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। बड़े पैमाने पर ग्लोबल विस्तार YouTube को चुनौती दे सकता है, लेकिन इससे कंपनी के सामने सेंसरशिप, मॉडरेशन और डेटा सुरक्षा जैसे मुश्किल सवाल भी खड़े हो सकते हैं। ठीक वैसे ही विवाद, जिनका सामना अमेरिका में TikTok को कई वर्षों तक करना पड़ा था।













































