BJP में राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी से हरीश द्विवेदी तक को अहम प्रभार; देखें पूरी लिस्ट

0

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी का दायित्व सौंपा है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन को नया रूप देते हुए बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने 9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नए प्रभारियों की सूची सार्वजनिक की है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी (National General Secretary) को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ श्री सिद्धार्थ शम्भू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहां वरिष्ठ नेता मंगल पांडे को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। असम में फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश/केंद्र शासित प्रदेशपदनाम
अंडमान एवं निकोबारप्रभारीजय प्रकाश, दिल्ली
अरुणाचल प्रदेशप्रभारीडॉ. देवेश कुमार, बिहार
आंध्र प्रदेशप्रभारीडॉ. अरविंद भदौरिया
सह प्रभारीवनथी श्रीनिवासन
असमप्रभारीमंगल पांडे
सह प्रभारीफांगनोन कोन्याक
सह प्रभारीमनोज तिग्गा
बिहारप्रभारीहरीश द्विवेदी
सह प्रभारीसंगीता यादव
सह प्रभारीरोहन गुप्ता
चंडीगढ़प्रभारीमहेंद्र पांडे
छत्तीसगढ़प्रभारीस्मृति ईरानी
सह प्रभारीसिद्धार्थ शम्भू
दादरा नगर हवेली एवं दमन एवं दीवप्रभारीवर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
दिल्लीप्रभारीडॉ. विनय सहस्रबुद्धे
सह प्रभारीजामयांग त्सेरिंग नामग्याल
सह प्रभारीदर्शनाबेन जरदोश
गोवाप्रभारीडॉ. भारती प्रवीण पवार
सह प्रभारीअनिल एंटनी
गुजरातप्रभारीतरुण चुघ
सह प्रभारीअजय महावर
सह प्रभारीगोमती साई
हरियाणाप्रभारीस्मृति ईरानी
सह प्रभारीडॉ. भोला सिंह
हिमाचल प्रदेशप्रभारीश्रीकांत शर्मा
सह प्रभारीदर्शना सिंह
जम्मू एवं कश्मीरप्रभारीडॉ. सतीश पूनिया
सह प्रभारीरीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
झारखंडप्रभारीगजेंद्र पटेल
सह प्रभारीसौरभ सिंह
सह प्रभारीनिवेदिता सिंह, बिहार
कर्नाटकप्रभारीहरीश द्विवेदी
सह प्रभारीडॉ. कसम वेंकटेश्वरलू
केरलप्रभारीप्रो. एम. नागराजा
सह प्रभारीएम. वेंकटेशन
लद्दाखप्रभारीराजकुमार भाटिया, दिल्ली
लक्षद्वीपप्रभारीजॉर्ज कुरियन
मध्य प्रदेशप्रभारीबिप्लब कुमार देब
सह प्रभारीरेखा वर्मा
महाराष्ट्रप्रभारीबैजयंत जय पांडा
सह प्रभारीअमित मालवीय
सह प्रभारीसदानंद शेत तनावडे
सह प्रभारीकमलजीत सहरावत
मणिपुरप्रभारीडॉ. राजदीप रॉय
मेघालयप्रभारीकनाद पुरकायस्थ
सह प्रभारीडॉ. नुमल मोमिन, असम
मिजोरमप्रभारीडॉ. भगवत कराड
नगालैंडप्रभारीअनिल एंटनी
ओडिशाप्रभारीडी. पुरंदेश्वरी
सह प्रभारीडॉ. स्वदेश सिंह
पुदुचेरीप्रभारीके. सुरेंद्रन
पंजाबप्रभारीडॉ. सतीश पूनिया
सह प्रभारीवीरेंद्र सचदेवा
सह प्रभारी(डॉ.) अलका गुर्जर
राजस्थानप्रभारीसंजय भाटिया
सह प्रभारीकविता पाटीदार
सह प्रभारीकुलजीत चहल
सिक्किमप्रभारीराजू बिस्ता
तमिलनाडुप्रभारीराम माधव
सह प्रभारीनिर्मल कुमार सुराणा
सह प्रभारीडी. के. अरुणा
तेलंगानाप्रभारीसुनील बंसल
सह प्रभारीअभय पाटिल
सह प्रभारीरेखा शर्मा
त्रिपुराप्रभारीमृगांका देव बर्मन
उत्तर प्रदेशप्रभारीविनोद तावड़े
सह प्रभारीजगदीश पटेल
सह प्रभारीमेधा कुलकर्णी
सह प्रभारीडॉ. प्रदीप वर्मा
सह प्रभारीअनंत ओझा
उत्तराखंडप्रभारीराम माधव
सह प्रभारीअरविंद मेनन
सह प्रभारीबांसुरी स्वराज
पश्चिम बंगालप्रभारीसुनील बंसल
सह प्रभारीलाल सिंह आर्य
सह प्रभारीराजेंद्र सिंह, बिहार
सह प्रभारीपिंकी कुशवाहा, बिहार

राजधानी दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उधर, दक्षिण में आंध्र प्रदेश के लिए डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रदेश प्रभारी और वानथी श्रीनिवासन को सह-प्रभारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here