BSNL 5G: सरकारी 5G का इंतजार दिसंबर में होगा पूरा, BSNL ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, क्या बदलनी पड़ेगी सिम?

0

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL इस साल के अंत तक देश में अपनी हाई-स्पीड 5G मोबाइल सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके लिए दिसंबर की समय-सीमा तय की गई है। कंपनी का मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर ही 5G-रेडी है, जिसे सिर्फ सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए 5G में बदला जा सकेगा।सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए प्लान्स और सर्विसेज से पर्दा उठा दिया है। लेकिन इस बार का सबसे बड़ा हाइलाइट हाई-स्पीड 5G रहा, जो ग्राहकों को कनेक्टिविटी के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है। कंपनी इस साल के अंत तक 5G मोबाइल सर्विस शुरू करने जा रही है और इसके लिए दिसंबर का समय तय किया गया है। BSNL केरल के चीफ जनरल मैनेजर आर. साजी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कंपनी आसानी से नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल सर्विस पर स्विच कर सकती है क्योंकि उसका 4G इकोसिस्टम पहले से ही 5G-रेडी है। अगर आपने पास 4G सिम है तो आस्विच करना होगा आसान

बीएसएनएल की 5G सर्विस पर यूजर्स आसानी से स्विच कर सकते हैं। साजी कुमार ने बताया कि 5G पर स्विच करने के लिए सिर्फ सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने स्वदेशी तकनीक से तैयार अपने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अगली पीढ़ी में अपग्रेड करने के लिए हमारे मौजूदा 4G नेटवर्क का पहले स्टबल होना जरूरी है। हमें 5G रोलआउट के लिए दिसंबर 2026 की समय-सीमा दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि BSNL केरल सर्कल के पास लगभग 7,200 4G मोबाइल टावर हैं, जिन्हें आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। राज्य को उन 26,300 नए मोबाइल टावरों से भी फायदा होगा, जो पूरे देश में 4G इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here