BTE UP Re-evaluation Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2026 की परीक्षा के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।BTE UP Re-evaluation Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2026 की परीक्षा के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें, सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर परीक्षाएं मई-जून 2026 में आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं की कॉपियों की डिजिटल री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन 14 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए गए थे।
कुछ छात्रों का रिजल्ट अभी आना बाकी
BTEUP ने उन छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनकी कॉपियों की डिजिटल री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ विषयों की कॉपियों की दोबारा जांच अभी सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में जारी है। इन छात्रों का रिजल्ट री-इवैल्यूएशन पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।इसके अलावा, मई-जून 2026 की ईवन सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप वाले 194 छात्रों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। छात्र अपने परिणाम से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें BTEUP का रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले BTEUP की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं। होमपेज पर री-इवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट में दिए गए अंकों और अन्य जानकारियों को ध्यान से जांचें। किसी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश देखें।








































