CAA Update: ममता -केजरीवाल को भाजपा का जवाब, ‘राजनीतिक जमीन खिसक रही, इसलिए सीएए पर फैला रहे भ्रम’

0

नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) लागू होने के बाद से इस मुद्दे पर सियासत तेज है। ताजा घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इनके आरोपों का जवाब दिया।

भाजपा बोली- नहीं छिनी जाएगी किसी की नागरिकता

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये राजनेता सीएए पर भ्रम फैला रहे हैं, क्योंकि इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।

उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि सीएए से किसी नागरिकता नहीं जाएगी। यह नागरिकता देने वाला कानून है। ना ही इससे किसी की नौकरी छिनी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here