CEC पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं गोवा CEO के ई-मेल’, नैतिकता बची है तो इस्तीफ दें ज्ञानेश कुमार’, दूसरी रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला

0

रमेश ने कहा कि एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ने बीते दिन 23 सितंबर को एक सनसनीखेज खुलासा किया। इस खुलासे से यह जाहिर हुआ कि ‘मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने चुनाव आयोग की ईमानदारी, विश्वसनीयता एवं सक्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया।’Gyanesh Kumar : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के कामकाज पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने इंडियन एक्सप्रेस में 24 सितंबर को प्रकाशित रिपोर्ट का जिक्र किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक ECINet सॉफ्टवेयर द्वारा मतदाता सूची से बाहर किए गए वैध वोटर्स को दोबारा शामिल करने के लिए गोवा के CEO ने सात दिनों में आठ बार ECI को मेल किया। गोवा के मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (EROs) ने इस बात की पुष्टि की थी कि हटाए गए नाम वैध मतदाता थे। इस अनुरोध के बावजूद भी ई-मेल्स को नजरंदाज करते हुए मतदाताओं के नाम हटाए गए।

रमेश ने अखबार की दूसरी रिपोर्ट का दिया हवाला

रमेश ने कहा कि एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ने बीते दिन 23 सितंबर को एक सनसनीखेज खुलासा किया। इस खुलासे से यह जाहिर हुआ कि ‘मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने चुनाव आयोग की ईमानदारी, विश्वसनीयता एवं सक्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया।’ अब यह दूसरी रिपोर्ट है जो कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाती है।सभी राज्यों में करीब 12 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए’

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘पूरी SIR प्रक्रिया ECINet सॉफ्टवेयर को सौंप दी गई है, जिसके कारण SIR का तीसरा चरण बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। इसके तहत दिल्ली में 54% मतदाताओं और सभी राज्यों में करीब 12 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं या उन्हें चिन्हित किया गया है। एक अवैध और केंद्रीकरण वाले कदम के तहत EROs की ECINet सॉफ्टवेयर तक पहुंच सीमित कर दी गई। जनप्रतिनिधि एक्ट 1950 के अनुसार, मतदाता सूची पर वैधानिक अधिकार ERO के पास होता है। दो चुनाव आयुक्तों ने इस उल्लंघन को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर चिंता जताईवोट चोरी पर राहुल की बात सही-जयराम

उन्होंने कहा, ‘एक अन्य कथित अवैध कदम के तहत Form 6 के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को और कठिन बना दिया गया है। Gen Z को मतदाता सूची से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है। हर नया सबूत इस बात की और पुष्टि करता है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी करीब दो वर्षों से, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से, जो कहते आ रहे हैं, वह सही है। चुनाव प्रक्रिया से पूरी तरह समझौता किया गया है और उसे दूषित कर दिया गया है। यह ज्ञानेश कुमार द्वारा भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने की रणनीति ‘मोदी-मेथड ऑफ डिसइंफ्रांचाइजिंग इंडियंस’ को लागू करना है।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘CEC ज्ञानेश कुमार में यदि जरा भी शालीनता और नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को उनकी कथित ‘दुष्ट मंशाओं’ के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here