CM योगी बोले, कुछ लोग बेशर्मी से कर रहे तालिबान का समर्थन, ये हैं विधानसभा में भाषण की खास बातें

0

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के 12 लाख से ज्यादा मानदेय कर्मचारियों (Honorarium Workers) के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अहम ऐलान किया है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बजट में जिक्र किया था कि मानदेय कर्मचारियों के पदनाम और मानदेय बढ़ाया जाएगा। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आंगनबाड़ी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रोजगार सेवक, आशा संगिनी, रसोइयों, पीआरडी जवान और चौकीदारों के मानदेय में सरकार कितनी बढ़ोत्तरी करेगी। अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।

पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं।

रोजगार सेवक को मिल सकते हैं अभी 1000 रुपए

राज्य में भविष्य निधि को जोड़ने के बाद रोजगार सेवक का मानदेय अभी 7500 रुपए महीने बनता है, जिसे अब बढ़ाकर 1000 रुपए किया जा सकता है। वहीं दूसरे पदों पर मानदेय में भी 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबिड़ी और असिस्टेंट्स के मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए 265.70 करोड़

– पीआरडी जवानों के मानदेय में बढो़त्तरी के लिए 61.07 करोड़

– ग्राम प्रहरी-चौकीदार के मानदेय बढ़ाने के लिए 47.88 करोड़

– आशा संगिनी के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए 129.78 करोड़

– शिक्षा मित्रों के लिए 123.55 करोड़

– हेडकुक और असिसटेंट कुक के लिए 1.63 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here