Ishita Dutta on Deepika Padukone’s 8-Hour Shift: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की गई थी। अब इशिता दत्ता ने भी दीपिका की इस मांग का समर्थन किया था।Ishita Dutta on Deepika Padukone’s 8-Hour Shift: मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया था। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण कई ऐसी डिमांड की थी, जो डायरेक्टर को पसंद नहीं आईं। इनमें से एक डिमांड 8 घंटे की शिफ्ट भी थी। दीपिका पादुकोण द्वारा की गई आठ घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग को लेकर इंडस्ट्री में बहस आज तक जारी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने दीपिका की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आठ घंटे काम करने की इच्छा रखना कोई गलत मांग नहीं हैइशिता दत्ता ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन
Free Press Journal के साथ बात करते हुए इशिता दत्ता ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग पर अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि यह फैसला प्रोडक्शन हाउस का हो सकता है। लेकिन किसी कलाकार की मांग को गलत बताना या उसे लेकर बेवजह विवाद खड़ा करना सही नहीं है।इशिता दत्ता के मुताबिक इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो 12 से 15 घंटे तक काम करने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कोई एक्टर 8 घंटे काम करने की मांग करता है तो वो गलत है। इशिता ने आगे क्लियर करते हुए कहा कि हर इंसान की परिस्थितियां अलग होती हैं और किसी की जरूरतों को समझे बिना उसके फैसले पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। दो बच्चों की मां हैं इशिता दत्ता
इशिता दत्ता खुद दो बच्चों की मां हैं। ऐसे में वह जानती हैं कि बच्चे की देखभाल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना इतना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई खुद माता-पिता बनने के अनुभव से नहीं गुजरता, तब तक उसे इस जिम्मेदारी की गहराई का पूरी तरह एहसास नहीं होता। इशिता ने यह भी माना कि अगर उनके पास अपनी शर्तों पर काम करने की स्थिति होती तो वह भी आठ घंटे की शिफ्ट की मांग कर सकती थीं।







































