Deepika Padukone और Ranveer Singh बनने वाले हैं मम्मी-पापा, जानिए क्यों कहा जा रहा ऐसा

0

बाॅलीवुड जोड़ी Deepika Padukone और Ranveer Singh काफी समय से फिल्म से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो ही अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में ये जोड़ी शुमार है। आए दिन दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस बार दोनों की साथ की तस्वीर वायरल तो हो रही है लेकिन लोगों द्वारा कयास कुछ और ही लगाए जा रहे हैं। दोनों की तस्वीर सामने आते ही उनके फैंस में खुशी की लहर छा गई है। इन दोनों को एक साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। जैसे ही इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई तो फैंस द्वारा बधाई का सिलसिला शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर हिंदुजा अस्पताल के पास रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एक साथ दिखने की तस्वीर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका का अपने पति रणवीर के साथ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचना लोगों का ध्यान खुशी की खबर की ओर खींच रहा है। इन दोनों की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की है। इस तस्वीर को देखते हुए फैंस की उम्मीदें बढ़ गई है। अस्पताल में दोनों का एक साथ दिखना दीपिका की प्रैग्नेंसी को लेकर इशारा कर रहा है।

मुंबई की हिंदुजा हाॅस्पिटल के पास रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक कार में बैठे देखा गया है। इस दौरान पति रणवीर ने रेड और दीपिका ने व्हाइट कलर का मास्क पहना हुआ है और दोनों ही ब्लैक गाॅगल्स लगाए दिख रहे हैं। अब इनके फैंस अस्पताल पहुंचने की वजह जानने के लिए बेकरार हो गए हैं। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है तब से ही लोगों द्वारा ढेरों बधाईयां आ रही हैं। एक फैन बोलता है कि ‘‘लगता है दीपिका प्रेग्नेंट हैं।’’, दूसरा फैन ने विरल को बधाई दे दी कि वह मामा बनने वाले हैं। वहीं अन्य ने लिखा कि ‘‘बेटा सब ठीक ही है, नया सिंह आने वाला है तैयारियां करो’’, हालांकि रणवीर और दीपिका के माता-पिता बनने की अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here