Deepika Padukone ने बयां किया थर्ड ट्राइमेस्टर का दर्द, रील शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

0

Deepika Padukone New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म किंग (King) फेम दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी के खास दौर को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने वाली दीपिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान होने वाली परेशानियों को अपने खास अंदाज में दिखाया है। एक्ट्रेस का यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने खुद कंफर्म किया है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं, जो आमतौर पर सातवें महीने के आसपास शुरू होता है। अब जैसे-जैसे उनकी डिलीवरी की तारीख करीब आ रही है, वो इस दौर में आने वाली चुनौतियों का सामना कर रही हैं। हाल ही में दीपिका ने एक रिलेटेबल रील को दोबारा शेयर किया, जिसमें प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में रात में बार-बार वॉशरूम जाने की परेशानी को दिखाया गया था।। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ उल्टे स्माइली इमोजी का इस्तेमाल किया, जिससे साफ जाहिर हुआ कि वो इस अनुभव को महसूस कर रही हैं। भले ही दीपिका ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उनका इमोजी ही उनकी फीलिंग्स बयां कर रहा था। इस वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला को आधी नींद में दिखाया गया है, जो रात में एक बार फिर वॉशरूम जाने के लिए धीरे-धीरे चलकर जाती नजर आती है। ये वीडियो प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर की उन परेशानियों को मजेदार अंदाज में दिखाता है, जिससे कई महिलाएं इस दौर में गुजरती हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी इस वीडियो के अलावा अपकमिंग मूवीज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों में ‘किंग’, ‘राका’ समेत कई मूवीज का नाम शामिल है। दीपिका पादुकोण की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here