Mukesh Chhabra on Bade Sahab in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी को बड़े परदे पर रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ‘धुरंधर’ मूवी में मेकर्स ने सभी किरदारों से रूबरू कराया था। हालांकि पहले पार्ट में बड़े साहब का जिक्र हुआ था, तभी से दर्शक यह जानने को बेताब है कि आखिर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैन्स बेताब है। अनिल कपूर ने बताया कि वो उन्होंने फिल्म में अहम कैमियो को रिजेक्ट कर दिया था। कई लोगों ऐसे कयास लगाए हैं कि क्या बड़े साहब का किरदार अनिल कपूर निभाने वाले थे। इस अटकलबाजी के बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का क्या कहना है, आइए जानते हैं।
जानिए कौन है बड़े साहब?
‘बड़े साहब’ आईएसआई चीफ मेजर इकबाल के बॉस हैं। बताया जाता है कि अर्जुन का किरदार रियल लाइफ के आतंकवादी नेता इलियास कश्मीरी से प्रेरित है। वह अल-कायदा से संबंध रखने वाला एक कुख्यात आतंकवादी था। इस मूवी में दिखाए गए 2008 के मुंबई हमलों सहित कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे उसी का हाथ था। मुकेश छाबड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर बड़े साहब को लेकर एक बड़ा इशारा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बड़े भाई साहब कौन हैं? अभी भी इस पहेली को सुलझाने का सिलसिला जारी है। बस कुछ दिन और इंतजार कीजिए, दोस्तों – आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
मुकेश छाबड़ा ने बताया दिया है कि ‘बड़े साहब’ कौन हैं? यह जानने के लिए आपको ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। कई दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘बड़े साहब’ का किरदार सलमान खान निभा रहे हैं। इसके बाद ऐसी भी खबरें कि इमरान हाशमी को बड़े साहब के रोल में देखा जा सकता है। हालांकि इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।









































