Dhurandhar 2 Paid Previews BO: 13 साल बाद टूटा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड, स्त्री 2 पर रणवीर सिंह की निगाहें

0

Dhurandhar 2 Paid Previews BO: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में कदम रखेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी, जिसकी शुरूआत पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग से हो चुकी है। धुरंधर 2 के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करने के साथ ही इसके पेड प्रिव्यूज की बुकिंग भी शुरू कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं और इन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि धुरंधर 2 रिलीज के बाद सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेगी और बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान गढ़ेगी।

अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर ने पेड प्रिव्यूज के जरिए अब तक 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। धुरंधर 2 के हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओं में अब तक 1.2 लाख टिकिट बिक चुके हैं, जिसके जरिए इसने 13 साल पहले रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। सालों पहले रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस ने पेड प्रिव्यूज के जरिए 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब धुरंधर 2 से आगे केवल राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 है जिसने पेड प्रिव्यूज से 9.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यूज की डेट को देखें तो पता चलता है कि इसको 11 दिन बाकी हैं। ट्रेड पंडितों के अनुसार, धुरंधर 2 अगले 11 दिनों में वो आंकड़ा छू लेगी, जिसे छूना बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्मों के लिए मुश्किल होगा।

कोरोना काल के बाद रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही थीं, जिस कारण कई लोग ये मानने लगे थे कि अब रणवीर सिंह कभी भी बॉक्स ऑफिस पर वापसी नहीं कर पाएंगे। आदित्य धर की धुरंधर सीरीज ने ना केवल रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराई है बल्कि ये भी बता दिया है कि वो भारत के किसी भी दूसरे एक्टर से कम नहीं हैं। उन्हें अगर सही स्क्रिप्ट और सही डायरेक्टर मिले तो ना केवल बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखते हैं बल्कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर करने का माद्दा रखते हैं। वैसे आपको क्या लगता है कि क्या रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 पेड प्रिव्यूज के जरिए 30 करोड़ का कारोबार कर पाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here