Dolly Parton Death News: डॉली पार्टन के निधन की खबर ने दुनियाभर के फैंस को भावुक कर दिया है। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया हैDolly Parton Death News: म्यूजिक की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस डॉली पार्टन (Dolly Parton) का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने 25 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि की। डॉली पार्टन सिर्फ एक सिंगर नहीं थीं, बल्कि उन्होंने अपनी आवाज, गानों, फिल्मों और समाजसेवा के जरिए दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी डॉली पार्टन को याद किया है।।दुखी हुईं प्रियंका चोपड़ा
डॉली पार्टन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने एक वीडियो में बताई। उनके पब्लिसिस्ट मार्सेल पैरीसो ने कहा कि डॉली पार्टन कैंसर की लड़ाई बहादुरी से लड़ने के बाद गुजर गईं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डॉली पार्टन की मौत की खबर आने के कुछ घंटों बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी पुरानी एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने डॉली पार्टन को याद करते हुए लिखा कि ‘आप कहीं नहीं जा रही हो, हमेशा हमारे साथ हो।’ प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।कई गाने-फिल्में आज भी लोगों की पसंद
डॉली पार्टन के करियर में कई ऐसे गाने रहे, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। ‘जॉलीन’ (Jolene), ‘9 टू 5’ (9 to 5) और ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ (I Will Always Love You) उनके सबसे चर्चित गानों में शामिल हैं। खास बात यह है कि ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ को बाद में व्हिटनी ह्यूस्टन (Whitney Houston) ने फिल्म ‘द बॉडीगार्ड’ (The Bodyguard) के लिए गाया था। व्हिटनी की आवाज में यह गाना दुनियाभर में बहुत बड़ा हिट बना और डॉली पार्टन की बतौर सिंगर पहचान और मजबूत हुई। डॉली पार्टन की पहचान सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं थी। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। साल 1980 में आई फिल्म ‘9 टू 5’ (9 to 5) में उन्होंने लिली टॉमलिन (Lily Tomlin) और जेन फोंडा (Jane Fonda) के साथ काम किया था। इसके अलावा डॉली ‘स्टील मैगनोलियाज’ (Steel Magnolias) जैसी चर्चित फिल्म का भी हिस्सा रही थीं।










































