Elvish Yadav On Tejasswi Prakash: एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश तेजस्वी प्रकाश पर साइडलाइन करने का आरोप लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों की लड़ाई जारी है।Elvish Yadav On Tejasswi Prakash: रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। शुरुआती एपिसोड में तेजस्वी और एल्विश एक साथ गेम को आगे बढ़ाते हुए नजर थे, लेकिन अब दोनों के बीच का बॉन्ड बदल चुका है। बीते एपिसोड में दोनों की बीच लड़ाई हुई। इस दौरान एल्विश ने दावा किया कि तेजस्वी उनकी एल्विश सेना से डरती हैं। अब एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) पर नया आरोप लगाया है। एल्विश ने दावा किया है कि तेजस्वी दूसरे मेंटर आरुष भोला के साथ गैंग बना रही हैं।एल्विश यादव ने लगाया गैंगअप करने का आरोप
हाल ही में एल्विश यादव ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें एल्विश यादव ने घर से लेकर प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट तक अपने दिन भर शेड्यूल दिखाया है। इस वीडियो में जैसे ही एल्विश सेट पर पहुंचते हैं तो वहां पर उनके पीछे से तेजस्वी प्रकाश की आवाज आती है। तब एल्विश कहते हैं, ‘कैमरा इसके ऊपर क्यों है। अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।’ इसके बाद वीडियो में आगे एल्विश मेंटर की कुर्सी पर अकेले बैठे होते हैं और थोड़ा दूर से तेजस्वी-आरुष की आवाज आती है। इस मौके पर एल्विश कहते हैं, ‘इन दोनों (तेजस्वी और आरूष) ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। ये दोनों मुझसे बहुत ज्यादा डर रहे हैं, लेकिन ठीक है… अपना औरा ही ऐसा है।’एल्विश यादव ने दिखाया सेट का माहौल
इसके आगे एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें साइडलाइन किया जा रहा है। एल्विश ने कहा कि पहले मेरे दो मिलियन कम किए। फिर मुझे किसी को लेने नहीं दे रहे। कोई बजर नहीं बजा रहा मेरे लिए। मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे किनारे कर दिया गया है और वे कह रहे हैं कि अकेले-अकेले खेलो, लेकिन ये कैसे हो सकता है। तीन लोगों में से दो साथ हो जाएंगे तो मेरा बुरा होगा। लेकिन ठीक है। मुझे भी एक मेंटर चाहिए था, जिसके साथ मैं खेल पाऊं, लेकिन ठीक है।”










































