ENG vs IND ODI: गौतम नहीं हैं ‘गंभीर’, एक-एक कर छूट रहे उनके कोचिंग स्टाफ के साथी

0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप की छुट्टी की खबरों के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है जा रहा है कि असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट भी पद मुक्त हो सकते हैं। भारतीय टीम के मौजूदा असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट रिपोर्ट के मुताबिक अपने पद से मुक्त होना चाहते हैं। अगर उन्हें बीसीसीआई और हेड कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल जाती है तो वह आखिरी बार टीम इंडिया के साथ दिखाई देंगे। यानी कि वह 19 जुलाई को आखिरी बाहर टीम इंडिया के साथ ड्रेसिंग रूम में दिखाई देंगे।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, डोएशेट ने BCCI को अपने प्लान के बारे में पहले ही बता दिया है। बोर्ड से उन्हें रिलीव करने की रिक्वेस्ट की है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके हटने के फैसले के पीछे कई कारण हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनकी विदाई दोस्ताना अंदाज में हो सकती है।

पहले ही समाप्त हो चुका है कॉन्ट्रैक्ट

नीदरलैंड्स के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी टेन डोएशेट ठीक दो साल पहले भारतीय टीम में शामिल हुए थे और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अब BCCI के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर लिया है। असल में, माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल इसी 12-14 जुलाई के आसपास खत्म हो गया था। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, इसलिए वह लॉर्ड्स में तीसरे और आखिरी ODI के तुरंत बाद पद मुक्त हो सकते हैं।

टी दिलीप पर भी गिर सकती है गाज

इससे पहले एक रिपोर्ट आई कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप की कोचिंग स्टाफ से छुट्टी हो सकती है। टी दिलीप राहुल द्रविड़ के कोचिंग सदस्य का हिस्सा बनकर भारतीय टीम से जुड़े थे। वह टीम के लोकप्रिय सदस्यों में शामिल रहे हैं। हालांकि, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी20 सीरीज में हार के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here