EPFO पोर्टल का नया अवतार: अब घर बैठे मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं, बिना दफ्तर गए ऑनलाइन होंगे काम

0

EPFO ने अपने पोर्टल को अपडेट कर डिजिटल सेवाओं को आसान बनाया है। अब सदस्य UAN एक्टिवेशन, PF निकासी, पासबुक, e-Nomination और KYC अपडेट जैसी सुविधाएं घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।EPFO portal Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए भविष्य निधि (PF) खातों का मैनेजमेंट आसान बनाने के उद्देश्य से अपने ऑनलाइन पोर्टल को लगातार अपडेट किया है। पिछले कुछ महीनों में संगठन ने पोर्टल में कई नई सुविधाएं और तकनीकी सुधार जोड़े हैं। इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य सदस्यों को रूटीन सेवाओं और शिकायतों के निवारण के लिए एक सरल और डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करने से लेकर पर्सनल डिटेल जांचने, जानकारी अपडेट करने और पीएफ निकालने जैसे महत्वपूर्ण काम बिना किसी नियोक्ता की मदद या EPFO कार्यालय के चक्कर काटे बिना ऑनलाइन पूरे किए जा सकते हैं।

EPFO पोर्टल पर मिलने वाली प्रमुख सेवाएं

डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए EPFO ने कर्मचारियों की कई प्रमुख सेवाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया है:-

मृत्यु दावा (Death Claims):- सदस्य की असामयिक मृत्यु के मामले में पात्र नामांकित व्यक्ति या परिवार के सदस्य पीएफ, पेंशन और बीमा लाभों के लिए ऑनलाइन दावा कर सकते हैं।

UAN एक्टिवेशन:- कर्मचारी अब आसानी से अपना UAN डिजिटल रूप से जनरेट या एक्टिवेट कर सकते हैं। नए UAN जनरेशन और एक्टिवेशन के लिए उमंग (UMANG) ऐप पर आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके लिए आधार, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन की जरुरत होती है।

UAN डिटेल खोजें:- अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो बेसिक पहचान डिटेल दर्ज करके अपना UAN और उससे जुड़े सभी मेंबर आईडी आसानी से खोज सकते हैं।

ऑनलाइन PF निकासी:- बीमारी, शिक्षा, विवाह या घर बनाने जैसी जरुरतों के लिए एडवांस या फाइनल पीएफ सेटेलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए एक्टिव UAN और KYC का पूरा होना आवश्यक है।

पासबुक सेवाएं:- सदस्य अपनी ई-पासबुक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के योगदान, जमा ब्याज और खाते का पूरा डिटेल उपलब्ध रहता है।

ई-नामांकन (E-Nomination):- सदस्य अपने पीएफ खाते में नामांकित व्यक्ति की जानकारी जोड़ या बदल सकते हैं। इससे आपात स्थिति या सदस्य की मृत्यु की स्थिति में परिवार को बिना किसी बाधा के पीएफ, पेंशन और बीमा (EDLI) लाभ मिल पाते हैं।

KYC डिटेल अपडेट करना:- आधार, पैन (PAN) और बैंक खाते की जानकारी को UAN से लिंक या अपडेट किया जा सकता है, जिससे क्लेम प्रोसेसिंग में देरी नहीं होती।

PF ट्रांसफर सुविधा:- नौकरी बदलने पर पुराने नियोक्ता के पास जमा पीएफ राशि और सेवा रिकॉर्ड को नए पीएफ खाते में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।खाते की जानकारी अपडेट रखना क्यों आवश्यक है?

EPFO की अधिकांश ऑनलाइन सेवाएं तभी सही तरीके से काम करती हैं जब सदस्य की सभी जानकारियां सटीक और अपडेटेड हों।

  • आधार और मोबाइल लिंक:- आधार के साथ एक सक्रिय मोबाइल नंबर जुड़ा होना अनिवार्य है, क्योंकि लगभग सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए OTP सत्यापन इसी नंबर पर आता है।
  • नौकरी में शामिल होने और छोड़ने की तारीख:- अंतिम पीएफ निपटान या ट्रांसफर के लिए EPFO के डेटाबेस में जॉइनिंग डेट (Date of Joining) और एग्जिट डेट (Date of Exit) सही दर्ज होनी चाहिए।
  • नियमित समीक्षा:- पीएफ क्लेम खारिज होने से बचने के लिए सदस्यों को समय-समय पर अपनी पासबुक और पर्सनल डेटा की जांच करते रहना चाहिए।

अग किसी डिटेल में अंतर या समस्या दिखाई देती है, तो उसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी और समय पर अपडेट की गई KYC भविष्य में फंड ट्रांसफर या पैसे निकालते समय होने वाली अनावश्यक देरी और परेशानियों से बचा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here