Explainer: टैबलेट, स्कूटी, स्कॉलरशिप और नौकरी से Gen-Z को साधेंगे योगी, चुनाव से पहले अखिलेश ने भी चला काउंटर दांव

0

UP Assembly Election 2027: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट, 50 हजार बेटियों को स्कूटी, मेडिकल छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते में बढ़ोतरी, 2 लाख 76 हजार से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप का दोबारा मौका और एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में की गईं इन घोषणाओं में साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पूरी पटकथा छिपी है। यही वज है कि समाजवादी पार्टी ने भी इन घोषणाओं का काउंटर करने के लिए बुधवार को कई अहम घोषणाएं कर डालीं।P Assembly Election 2027: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट, 50 हजार बेटियों को स्कूटी, मेडिकल छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते में बढ़ोतरी, 2 लाख 76 हजार से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप का दोबारा मौका और एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में की गईं इन घोषणाओं में साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पूरी पटकथा छिपी है। ये केवल सामान्य घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि योगी सरकार के वो 5 मास्टर स्ट्रोक हैं जो आने वाले चुनाव की पूरी तस्वीर बदल सकते हैं। 18 साल से लेकर 30 साल तक के छात्र और युवाओं को इन घोषणाओं को सीधा लाभ मिलेगा, वो भी बिना किसी देरी के। ऐसे में इन फैसलों को चुनाव से पहले दी जा रही बड़ी सौगातों के रूप में देखना गलत नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने युवाओं और छात्रों को साधने के लिए ये बड़े फैसले किए हैं। इन फैसलों में खास फोकस Gen Z पर नजर आ रहा है। सबसे पहले बात करते हैं उन बड़ी घोषणाओं की जिन्हें योगी सरकार के मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है।

पहली घोषणा- 25 लाख युवाओं को फ्री टैबलेट

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके लिए 2,374 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here