Family Man 3 से लेकर स्पेशल ऑप्स और असुर 2 तक, इन 5 इंडियन वेब सीरीज का हो रहा है बेसब्री से इंतजार

0

कोरोना महामारी ने हमारे जीने का तरीका बहुत हद तक बदल दिया है। सामाजिक प्राणी कहे जाने वाले इंसानों ने अपना पिछला कुछ समय घर में कैद रहकर गुजारा है और इस दौरान उसकी आदतें भी बहुत हद तक बदली हैं। खासकर सिनेमा की बात करें तो पिछले एक साल में कुछ चुनिंदा दिन ही रहे हैं, जब सिनेमाघर खुले हों। सिनेमाघर खुले भी तो सोशल डिस्टेंसिंग के चक्कर में ज्यादा लोग फिल्में नहीं देख पाए। इस बीच OTT प्लेटफॉर्म ने अपना कमाल दिखाया और दर्शकों का मनपसंद कंटेंट परोसकर खासी कमाई की है।

कोरोनाकाल से पहले जिस तरह लोग सिनेमाघर में जाकर फिल्मों को देखने के लिए आतुर रहते थे। उसी तरह अब अपने घर में बैठकर वेब सीरीज देखने के लिए बेचैन हैं। पिछले एक साल में कई बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज भी हुई हैं, जिनके दूसरे और तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम इन्हीं वेब सीरीज के बारे में आपको बता रहे हैं।

फैमिली मैन 3

बॉलीवुड अभिनेता मनोज पाजपेयी की इस वेब सीरीज के दोनों सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पहले दो सीजन में पाकिस्तान और श्रीलंका से लड़ने के बाद तीसरे सीजन में श्रीकांत और जेके चीन से लड़ते दिखाई देंगे। इसके अलावा इस सीरीज के निर्माता राज और डीके ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, जो तीसरे सीजन में मिल सकते हैं। श्रीकांत और सुचित्रा के रिश्ते से लेकर जोया और टास्क की वापसी और चेलम सर सहित कई लोगों के राज खुलने बाकी हैं। भारत में सभी दर्शकों को इस बेस सीरीज से काफी उम्मीदें हैं और बेसब्री से इसका इंतजार हो रहा है।

गौरव शुक्ला, श्वेता मोरे और विभव शिक्दर की असुर अपने आप में खास तरह की वेब सीरीज थी। इस सीरीज में पौराणिक कहानियों को थ्रिलर के साथ जोड़कर पेश किया गया था। इस वेब सीरीज को वह पहचान नहीं मिली, जिसकी यह हकदार थी। हालांकि, जिन लोगों ने असुर का पहला सीजन देखा है वो जरूर इसका दूसरा सीजन भी देखना चाहेंगे। पहले सीजन में साइको किलर तक पहुंचने के लिए धनंजय और निखिल से हमें रूबरू कराया गया था। CBI का एक आदमी रसूल भी धनंजय औक निखिल के साथ मिलकर काम कर रहा है। सभी हत्याओं के पीछे इसी व्यक्ति का हाथ है। यह आदमी ऐसा क्यों कर रहा है इसका जवाब दूसरे सीजन में मिलेगा।

असुर के अलावा अनदेखी वेब सीरीज को भी दर्शकों ने बहुत कमतर आंका है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता की यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है और समाज के दो पहलुओं को दिखाती है। पहले वो लोग जो जिनके पास सत्ता है और उन्हें लगता है कि वो जो मर्जी वो कर सकते हैं और दूसरे वो लोग हैं, जिनका सालों से शोषण हो रहा है और अब उन्होंने न्याय के लिए लड़ाई करने की ठान ली है। पहले सीजन में DSP वरुण घोष और तेजी साथ मिलकर इन ताकतवर लोगों के चंगुल से भागने की कोशिश कर रहे हैं। तेजी पहले एपिसोड में हुए मर्डर की प्रत्यक्षदर्शी है। ये लोग भाग पाते हैं या नहीं। यह जानने के लिए दर्शक दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

यह वेब सीरीज एक फिल्म फेंचाइजी की तरह बनाई गई है। इसमें हर सीजन में अलग कहानी होगी। हालांकि, इन कहानियों में कई समानताएं हो सकती हैं। किरदार मिल सकते हैं, पर हर कहानी का आपस में संबंध होना जरूरी नहीं है। स्पेशल ऑप्स के सभी किरदार दमदार हैं और सफल फिल्म फेंचाइजी की यही खासियत होती है। केके मेनन और नीरज पांडे की जोड़ी ने पहले सीजन में भी कमाल किया था। इसके आने वाले सीजन भी बेहतरीन होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here