Farmer Protest Updates: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन में फूट, दो गुटों ने धरना किया खत्म

0

Farmer Protest Updates : दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली ने हिंसा का रूप ले लिया। इसका असर किसान संगठनों पर भी पड़ा है। अब उनमें बड़ी फूट सामने आ रही है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के दो गुट ने धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। जिसमें गाजीपुर बॉर्डर पर वीएम सिंह मुखिया राष्ट्रीय किसान आंदोलन संगठन और दिल्ली-नोएडा स्थित चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भानू गुट शामिल हैं। दोनों संगठनों ने लाल किले पर दूसरा ध्वज फहराए जानें का भी कड़ा विरोध किया है। वहीं किसान किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि जो भी कल हुआ वह ठीक नहीं था। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इधर खरखौदा ट्रैक्टर परेड की जगह लालकिले पर अन्य झंडा फहराने के बाद दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने तत्काल सर्वखाप की पंचायत बुलाई। उन्होंने नैतिक समर्थन पर विचार करने की बात कही।

किसानों ने 15 लोगों ने पुलिस को सौंपा

इधर कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि किसानों ने 15 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उन सबके नाम उजागर होना चाहिए। दिग्विजय ने कहा, उन लोगों के पास सरकारी कर्मचारी होने का आईडी कार्ड मिला है। आप समझ सकते है सरकार किसकी है। राज्यसभा सदस्य ने आगे कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर इसलिए दिक्कत हुई क्योंकि पुलिस ने रूट बदल दिया। किसानों पर आंसू गैस छोड़े व लाठी चार्ज किया। इस कारण विवाद बढ़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here