Gaurav Khanna के बारे में बात भी नहीं करना चाहतीं Akanksha Chamola! कैमरे के आगे दिया ऐसा रिएक्शन; हुईं ट्रोल

0

Akanksha Chamola Troll For Reaction On Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को आखिरी बार ‘लॉकअप 2’ में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आकांक्षा चमोला ने ‘लॉकअप 2’ के पहले एपिसोड में ही बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और करीब एक साल से वे अलग रहे हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के इस बयान ने लोगों के पैरों तले जमीन खींच ली थी। हालांकि एक्ट्रेस के बयान के बाद भी गौरव खन्ना को उन्हें लगातार सपोर्ट करते हुए देखा गया था। वहीं अब आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर से गौरव खन्ना को लेकर पैपराजियों के सामने ऐसी बात कह दी कि वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं।आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजियों के सामने एंट्री करती नजर आईं। लेकिन उन्होंने एंट्री के साथ ही पैपराजियों को चेतावनी देते हुए कहा, “लॉकअप’ और गौरव खन्ना को छोड़कर कोई भी सवाल चलेंगे, ठीक है।” आकांक्षा चमोला की ये बात लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दियाआकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये जीके के खिलाफ कैसे बातें कर रही हैं। ये देखकर बुरा लग रहा है।” दूसरे यूजर ने आकांक्षा चमोला पर चुटकी लेते हुए लिखा, “गौरव के अलावा तुमसे पूछने के बारे में कुछ बचा भी नहीं है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “और करा भी क्या है तुमने?” चौथे यूजर ने लिखा, “गौरव की वजह से ही तुम्हें जाना भी जा रहा है।” एक यूजर ने गौरव खन्ना का नाम लेने के लिए एक्ट्रेस पर तंज कसा और लिखा, “ये खुद हर जगह जीके का नाम लेना कब बंद करेंगी?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here