गूगल डाउन होने की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपाेर्टों के अनुसार, अलग-अलग देशों में यूजर्स गूगल सर्च में आ रही समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि गूगल सर्च में एरर मैसेज आ रहा है। किसी टॉपिक को सर्च करने पर रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं हो पा रही है। ऐसा लगता है कि कंपनी के इंटरनल सर्वर में कोई गड़बड़ी है। जो मैसेज यूजर्स को मिल रहा है वह कहता है कि गूगल के इंजीनियरों को इस बारे में बता दिया गया है और वो समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
आमतौर पर वेबसाइटों के डाउन होने की खबरें आती हैं। गूगल का डाउन हाेना अत्प्रयाशित है। दुनियाभर में लोग इस सर्च इंजन को अपने रोजाना कामों में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह समस्या सिर्फ गूगल सर्च से जुड़ी हुई है। गूगल के अन्य प्रोडक्ट ठीक से काम कर रहे हैं। जेमिनी एआई में हमें कोई समस्या अभी नहीं दिखाई दी है।










































