Gwalior crime news: भाभी देती थी बदनाम करने की धमकी, इसलिए दी युवती ने जान

0

ग्वालियर.। भाभी द्वारा युवती को बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। इसलिए युवती ने तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के आरामील क्षेत्र की है। जांच के बाद पुलिस ने भाभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।घटनाक्रम के मुताबिक आरामली निवासी आरती पुत्री राधाचरण ने अक्टूबर माह में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका की भाभी नंदिनी को उसके प्रेम प्रसंग का पता चला गया था। प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर भाभी आरती को बदनाम करने की धमकी देती थी। साथ ही शादी के बाद भी इस प्रसंग को लेकर उसके ससुराल वालों को बताने की धमकी देती थ्ाी। बार बार धमकी से तंग आकर आरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। मुरार क्षेत्र के खुरेरी में विवाहिा का सापना द्वारा आत्महत्याक रने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके ससुर भजनलाल, सास कलावती, देवर रिंकू और भतीजे सोनू के खिलाफ आत्महत्या का प्रररण दर्ज किया है।

Gwalior crime news:  भाभी देती थी बदनाम करने की धमकी, इसलिए दी युवती ने जान

घर के सामने से मैजिक ले गए चोर: घर के सामने खड़ी मैजिक वाहन को चोर चुरा ले गए। घटना बहोड़ापुर थाने के नेहरू नगर की है। घटनाक्रम के मुताबिक नेहरू नगर निवासी संदीपक पुत्र राजा सिंह गुर्जर लोडिंग वाहन चलाता है। उसने रात में लोडिंग वाहन को अपने घर के सामने खड़ा कर दिया था। रात में चोर लोडिंग वाहन को चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here