Har Ghar Tiranga: देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्य में 15 अगस्त से पहले 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने की तैयारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में 9 से 17 अगस्त तक मेगा तिरंगा रैली अभियान चलाया जा रहा है।Har Ghar Tiranga: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में सोमवार को ’हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही है।
शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य विधायक भी शामिल हुए। इस अभियान के तहत, राज्य सरकार 15 अगस्त से पहले पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने तिरंगा लेकर मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक रैली का नेतृत्व किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।’जम्मू कश्मीर में शान से निकली तिरंगा रैली
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के संदेश के साथ सप्ताह भर चलने वाली मेगा तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। डोडा के उपायुक्त कृष्ण लाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। यह आयोजन राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ और भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के संयुक्त उत्सव के तहत किया जा रहा है।जिले में निकाली जाएगी तिरंगा रैली
मेगा तिरंगा रैली के जरिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य अभियान के जरिए आम लोगों, युवाओं और विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जनभागीदारी के साथ मनाया जा सके। वहीं, लेह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी खासइस साल के अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव भी है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस राष्ट्रीय गीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आजादी की लड़ाई के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अभियान में ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े कार्यक्रमों को भी शामिल किया जा रहा है।







































