Imlie Serial completes 200 episodes : स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल इमली के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। 16 नवंबर 2021 को शुरू हुए इस सीरियल के 200 एपिसोड पूरे हो गए हैं। जब से यह सीरियल ऑन एयर हुआ है तब ही से यह दर्शकों पर अपना जादू चला रहा है। Barc द्वारा जारी टीआरपी (TRP) की लिस्ट में यह सीरियल लगातार टॉप 5 में बनना हुआ है। इस सीरियल में सुम्बुल तौकीर खान, गश्मीर महाजनी, मयूरी देशमुख जैसे सितारे लीड रोल निभाते हैं। इस सीरियल के सभी सितारों ने बेहद कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है और सभी की अच्छी फैन फॉलोइंग बन गई है।
ऐसे में जब सीरियल के 200 एपिसोड पूरे हुए तो सभी ने मिलकर खूब जश्न मनाया। आदित्य और इमली का किरदार निभाने वाले कलाकार गश्मीर महाजनी और सुंबुल तौकीर खान के साथ मिलकर बाकी कलाकारों ने केक काटा और खूब नाच-गाना किया। सीरियल के सेट पर ही यह जश्न मनाया गया। 200 एपिसोड पूरे होते ही इमली के सेट पर एक बड़ा सा केक मंगाया गया। इस केक पर बड़े-बड़े अक्षरों पर लिखा हुआ था ‘Congratulations for 200 Episode…’ (200 एपिसोड पूरा होने के लिए शुभकामनाएं…)










































