भारत ने राजकोट टेस्ट 434 रन से जीत लिया है। 557 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड टीम चौथे दिन 122 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए और पहली पारी में शतक भी लगाया। रन के अंतर से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।
दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 214 रन और शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा 131 और रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए थे। सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड से बेन डकेट ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे।
भारत पहली पारी: 445 रन (रोहित शर्मा 131 रन, रविंद्र जडेजा 112 रन, सरफराज खान 62 रन)भारत दूसरी पारी: 430/4 पारी घोषित (यशस्वी जायसवाल नाबाद 214 रन, शुभमन गिल 91 रन, सरफराज खान नाबाद 68 रन)इंग्लैंड पहली पारी: 319 रन (बेन डेकट 153 रन, मोहम्मद रिजाज 84 रन देकर 4 विकेट)
आज से टीम में शामिल हुए रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि चौथे दिन से रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद अश्विन को अचानक चेन्नई जाना पड़ा था, क्योंकि उनकी माताजी की तबीयत खराब हो गई थी।
IND vs ENG 3rd Test 4th day: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 322 रन हो गई थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वे 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन पर नाबाद थे।
भारत की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार खाता नहीं खोल सके।
दत्ताजीराव की याद में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी। भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे।