- IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत आज तक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं पाया है और अगर उसे ऐसा करना है तो अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ खास रणनीति के साथ उतरना होगा। न्यूजीलैंड की ताकत उसकी सलामी जोड़ी है। फिन एलन और टिम साइफर्ट ने अब तक 400 से ज्यादा रन बनाए हैं और वह इस वर्ल्ड कप की सबसे सफल जोड़ी है। इस मुकाबले से पहले इरफान पठान ने टीम इंडिया को एक खास सलाह दी है। सूर्या अगर उनकी इस सलाह को मान लेते हैं तो टीम इंडिया को हिस्ट्री रिपीट करने से कोई नहीं रोक सकता है। इरफान ने यह सलाह जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर दी है।
- पठान ने दी सूर्या को खास सलाह
- इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आज के मैच में न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी का विकेट सबसे अहम है और इसलिए मैं यह कहना चाहता हूं कि आज के मैच में जसप्रीत बुमराह को जल्दी गेंदबाजी करने के लिए लाना चाहिए। अब तक देखा गया है कि बुमराह पावरप्ले में एक ओवर डालते हैं। पठान ने कहा कि बुमराह को पहले या दूसरे ओवर में गेंदबाजी करानी चाहिए।
- बुमराह ने दिलाई थी जीत
- सेमीफाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से ही मैच पलटा था। उन्होंने 16वें और 18वें ओवर में ऐसी गेंदबाजी की जिससे इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फिर गया। 16वें ओवर में उन्होंने 8 रन जबकि 18वें ओवर में केवल 6 रन दिए। आज के मैच में भी बुमराह की गेंदबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर वह अच्छी गेंदबाजी करने में सफल रहे तो भारत तीसरी बार ट्रॉफी उठा सकती है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक 7 मैच की 7 पारी में 6.62 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट स्पेल 15 रन देकर 3 विकेट है।
- आज के मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-
- भारत के प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम,मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।










































