- IND vs PAK Head To Head: भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर छाए संकटे के बादल छट गए हैं। सोमवार, 9 फरवरी की रात पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के साथ मुकाबला खेलने की अनुमति दे दी। बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के साथ मैच का बहिष्कार का एलान किया था। हालांकि, आईसीसी और पीसीबी के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिल गई।
- आईसीसी के तय शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे। श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं। यह केवल मैच नहीं होता, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच सदियों पुरानी चली आ रही सम्मान की लड़ाई के रूप में देखा जाता है, जिसमें भारत का दबदबा है।
- भारत 7-1 से आगे
- भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। टी20 विश्व कप के वैश्विक मंच पर भारतीय टीम ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखा है। 9 संस्करणों में खेले गए 8 मैचों में भारत ने 7 जीत के साथ शानदार बढ़त बनाई है, जबकि पाकिस्तान केवल एक बार विजयी रहा है, जब उसने 2021 संस्करण में दुबई में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था।
2007 से 2024 तक के टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच रिजल्ट-
| साल | विनर | वेन्यू |
| 2007 | भारत बॉल आउ में जीत | डरबन |
| 2007 फाइनल | भारत पांच रन से जीता | जोहान्सबर्ग |
| 2012 | भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की | कोलंबो |
| 2014 | भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की | मीरपुर |
| 2016 | भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की | ईडन गार्डन्स |
| 2021 | पाकिस्तान 10 विकेट से जीता | दुबई |
| 2022 | भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की | मेलबर्न |
| 2024 | भारत 6 रन से जीता | न्यूयार्क |
फाइनल में एक बार हुई है भिड़ंत
2007 में भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने हुए थे। पहले लीग स्टेज पर फिर फाइनल मुकाबले में। लीग स्टेज पर खेला गया मैच टाई रहा था। इसका रिजल्ट बॉल आउट से निकला था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को शिकस्त देकर उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था।








































