Indore News: चार ओवरब्रिज, दो बस स्टैंड… 15 अगस्त के बाद इंदौर को मिलने लगेगी ये सौंगातें, बदला-बदला दिखेगा शहर

0

अगले 50 साल को ध्यान में रखते हुए इंदौर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अभी शहर में चार ओवरब्रिज और दो बस स्टैंड के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन सभी जगहों पर अब काम पूरा होने को है। ऐसे में इंदौर विकास प्राधिकरण इन प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण की तैयारी में जुटी है। गुरुवार को स्थानीय सांसद के साथ आईडीए की मीटिंग हुई है। इसके बाद ये तय हुआ है कि 15 अगस्त लेकर इस साल के दिसंबर तक इन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होगा। इनके लोकार्पण के बाद इंदौर शहर में काफी बदलाव दिखेगा।

इन कामों पर भी जोर

दरअसल, इंदौर एमपी की आर्थिक राजधानी है। भोपाल की तुलना में यह शहर ज्यादा आधुनिक है। साथ ही यहां सुविधाएं भी अधिक हैं। ऐसे में शहर में विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। केबल कार, अहिल्या पथ और खेल संकुल जैसे कार्यों को भी इंदौर विकास प्राधिकरण तेजी से बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी को आईडीए के पदाधिकारियों ने शहर में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। साथ ही आईडीए के अधिकारियों ने बताया है कि 15 अगस्त तक फूटी कोठी ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इन प्रोजेक्ट्स का इसी साल होगा लोकार्पण

इसके साथ ही इंदौर में चार ओवरब्रिज के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनका लोकार्पण इसी साल होगा। इसमें खजराना और भंवरकुआं ब्रिज भी शामिल है। इन सभी जगहों पर पर काम लगभग पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही दो नए बस स्टैंड पर भी काम तेजी से चल रहा है। इनका लोकार्पण भी इसी साल तक होने की उम्मीद है। वहीं, लवकुश ब्रिज का लोकार्पण भी जल्द होगा। इन पुलों की शुरुआत से इंदौरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही शहर की आवगमन व्यवस्था सुगम हो जाएगी।

केबल कार के सर्वे के लिए आएगी टीम

वहीं, इंदौर में केबल कार चलाने की योजना प्रस्तावित है। सांसद ने आईडीए की मीटिंग में कहा है कि इसके लिए टीम जल्द ही इंदौर आने वाली है। यह टीम ने इंदौर में 10 दिनों तक रहेगी। साथ ही प्रस्तावित रूट का सर्वे करेगी। सर्वे के बाद आगे इस दिशा में काम बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here