दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इस सीजन इतनी खास नहीं रही थी। फर्स्ट हाफ में टीम लगातार मुकाबले हार रही थी। हालांकि उन्होंने सेकिंड हाफ में दमदार कमबैक किया और सबको हैरान कर दिया। दिल्ली ने 14 मैच में 7 में जीत हासिल कर 14 अंक हासिल किए। इसके चलते वह अब भी कहीं न कहीं प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। हालांकि दिल्ली के स्क्वाड में 4 ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिनको ना खिला कर टीम ने ट्रिक मिस कर दी। अगर वह उन्हें खिलाते तो शायद टीम के लिए वे प्लेयर्स मददगार साबित हो सकते थे। आखिर कौन हैं वो 4 खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
18 साल के यूपी के स्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 20 लाख में खरीदा था। चिकारा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को अपना आइडल मानते हैं। चिकारा ने 16 की उम्र में 167 गेंद का सामना कर 585 रन की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि दिल्ली ने चिकारा को इस सीजन एक भी मौका नहीं दिया।
21 साल के विक्की ओस्तवाल ने 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के सफलतापूर्वक अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। विश्व कप में खेले गए 6 मैचों में उन्होंने 12 विकेट लिए थे। वहीं वह काफी कंजूसी से रन देने के लिए जाने जाते हैं। फर्स्ट क्लास में 6 मैचों में 9 विकेट, लिस्ट ए में 6 मैचों में 9 विकेट तो घरेलू टी20 के 6 मैचों में विक्की के नाम 6 विकेट हैं। वह पिछले 3 साल से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें अब तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।