IPL MI Team 2021 Players List: दूसरे चरण में इन खिलाड़ियों के साथ खिताबी हैट्रिक पूरी करने उतरेगी मुंबई

0

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल 2021 का भारत में आयोजित पहला दौर अच्छा नहीं रहा था। साल 2020 में युएई में आयोजित आईपीएल के 13वें सीजन की विजेता मुंबई इंडियन्स 14वें सीजन में  थोड़ा संघर्ष करती दिखी। आईपीएल-14 के पहले चरण में मुंबई की टीम 7 मैच में से 4 में जीत हासिल कर सकी और अंक तालिका में चौथे पायदान पर थी। 

ऐसे में यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर पिछले सीजन की तरह शानदार प्रदर्शन करके खिताबी हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेगी। पहले चरण में मुंबई पलटन अपने पूरे दल बल के साथ उतरी थी। पहले चरण कोरोना के सेंध लगाने के बाद कई खिलाड़ियों ने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया। लेकिन मुंबई इंडियन्स के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में वो दूसरे चरण में अपनी पहले चरण वाली टीम के साथ खेलेगी।

19 सितंबर को मुंबई करेगी दूसरे चरण की शुरुआत:MI IPL 2021 Schedule

मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल 2021 में अपने दूसरे चरण की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दुबई में 19 सितंबर को करेगी। इसके बाद उसकी अबुधाबी में 23 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई का तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को विराट कोहली की आरसीबी से होगा। वहीं 28 सितंबर को पंजाब किंग्स मुंबई के सामने चुनौती पेश करेगी। 02 अक्टूबर को उसकी दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। 05 अक्टूबर को मुंबइया पलटन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हल्ला बोलेगी। 8 अक्टूबर को मुंबई के लीग दौर के मुकाबलों का अंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भिड़ंत के साथ होगा।

Mumbai Indians (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST

रोहित शर्मा(कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेनसेन, आदित्य तारे, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here