दीवारों के भी कान होते हैं, तो आपने सुना होगा, लेकिन दीवारों को स्मार्ट Jio ने बनाया है। अक्सर देखा गया है कि घर में कोई न कोई ऐसी जगह जरूर होती है, जहां Wi-Fi का नेटवर्क पूरी तरह से गायब हो जाता है। Jio ने इस समस्या को दूर करने का एक अनोखा तरीका खोजा है। दरअसल Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में अपनी स्वदेशी 6G तकनीक का हिस्सा रहे इंटेलीजेंट रिफ्लेक्टिंग सरफेस यानी स्मार्ट वॉल का प्रोटोटाइप पेश किया था। यह तकनीक भविष्य में 6G और मौजूदा 5G नेटवर्क को उन जगहों पर पहुंचा सकती है, जहां सिग्नल दीवारों और इमारतों की वजह से नहीं पहुंच पाते।
आसान भाषा में बताएं, तो Jio ने दीवारों को स्मार्ट बनाने वाली तकनीक खोजी है, जो कि नेटवर्क को रोकने की जगह उन्हें और ज्यादा फैलाने का काम करेंगी।












































