‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा- कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे

0

मेरा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी CockroachDB के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे हैं। CockroachDB का नाम कॉकरोच जनता पार्टी से मिलता-जुलता है जो देशभर में चल रहे GenZ आंदोलनों के केंद्र में है। इंटरनेट पर इस पार्टी के बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। इसने CockroachDB या Cockroach Labs को भी सुर्खियों में ला दिया है। इस कंपनी के एक कर्मचारी को अब अपने बारे में लिंक्डइन पर सफाई देनी पड़ी है।

क्या करती है Cockroach Labs?

जानकारी के अनुसार, कॉकरोचडीबी या कॉकरोचलैब्स ग्लोबल स्तर की एक प्रमुख सॉफ्टवेयर व डेटाबेस कंपनी है। यह कंपनी CockroachDB नाम का एक एडवांस्ड डेटाबेस बनाती है। इसके पास अलग-अलग टेक्नोलॉजी हैं। जैसे- यह बड़े ऐप्स (जैसे बैंकिंग, ई-कॉमर्स, टेक ऐप्स) के डेटा को संभालने और स्टोर करने का काम करती है। कंपनी का मुख्य काम ऐप्स को अधिक टिकाऊ और स्केलेबल बनाना है। स्केलेबिलिटी का मतलब है कि जब किसी ऐप पर अचानक लाखों-करोड़ों यूजर्स का ट्रैफिक बढ़ जाता है, तो कॉकरोचलैब्स जैसी कंपनियां डेटाबेस ऐप को क्रैश होने से बचाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here