विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने सभी की उम्मीदों को पार कर लिया है। यह बॉक्स-ऑफिस पर सुपर हिट हो गई है। मूवी 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। क्रिटिक्स ने इस फिल्म की सराहना की है। वहीं बॉलीवुड के कई हस्तियों ने भी इस फिल्म को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं। अब करण जौहर (Karan Johar) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘आंदोलन’ बताया है।
सालों बाद हुआ ऐसा
करण जौहर ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की प्रशंसा की। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री निर्देशित उद्यम की सफलता के बारे में भी बताया। कहा कि शायद यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। मैं बॉक्स ऑफिस इंडिया पढ़ता हूं। उनका कहना है कि इस तरह का आंदोलन फिल्म जय संतोषी मां (1975) के बाद देखने को नहीं मिला है।
यह फिल्म नहीं, एक आंदोलन है
करण ने आगे कहा, आपको यह स्वीकार करना होगा कि कुछ ऐसा है जो देश से जुड़ रहा है। अकादमिक रूप से आपको इसे देखना चाहिए। आपको इसे आत्मसात करने के लिए देखना होगा। इससे सीखने के लिए देखो, यह मूवमेंट है। यह अब एक फिल्म नहीं है, यह एक आंदोलन है।
करण की डायरेक्शन में वापसी
फिल्म के मोर्चे पर करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। करण के प्रोडक्शन तले बनी मूवी ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी है। इसमें आलिया, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय हैं।










































