Khandwa: राम मंदिर का रुकवाया निर्माण… ढोल मंजीरे के साथ अधिकारियों की आरती उतारने पहुंच गए लोग

0

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिकारियों ने एक गांव में राम मंदिर का निर्माण रुकवा दिया था। इसके बाद गांव के लोग कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंच गए। ढोल मंजीरे के साथ महिलाएं आरती की थाली लेकर आई थीं। एसडीएम और अन्य अधिकारी जब उनके सामने आए तो गांव के लोगों ने उनकी आरती उतारनी शुरू कर दी।

प्रशासन के फैसले का विरोध

दरअसल, प्रशासन के फैसले के खिलाफ में ग्रामीणों ने ढोल, मंजीरा बजाकर विरोध किया है। खंडवा कलेक्ट्रेट में सहेजला गांव के लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इनके गांव में मंदिर का निर्माण हो रहा था। एक शिकायत के बाद प्रशासन ने इस पर रोक लगा दिया है। इसी के विरोध में ग्रामीण प्रदर्शन करने आए थे।

अनूठे अंदाज में प्रदर्शन

रोक लगाने के आदेश के बाद अनूठे अंदाज में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने ढोल मंजीरे के साथ खंडवा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं जनसुनवाई में पहुंचकर इन ग्रामीणों ने खंडवा एसडीम सहित, तमाम अधिकारियों की आरती भी उतारी है। इस दौरान अधिकारियों ने इनसे ज्ञापन लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद जिला प्रशासन निर्माण पर रोक लगा दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। साथ ही प्रशासन को जगाने के लिए लोगों ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया है। अब उन्हें प्रशासन की तरफ से कार्रवाई का भरोसा मिला है। इसके बाद ग्रामीण अपने गांव लौट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here