Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हो गए हैं। शो से बाहर होने से पहले गौरव ने तीन खास कंटेस्टेंट्स की बात की, जिसमें उन्होंने फरहाना भट्ट का नाम लेकर सबको हैरान कर दिया।Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है। इस शो में टीवी के कई टॉप एक्टर्स नजर आ रहे हैं, जो अपने डर का सामना कर रहे हैं। शो में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने दमदार एंट्री ली थी। माना जा रहा था कि गौरव बीते दो रियलिटी शोज की तरफ इसे भी जीतकर बाहर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरव खन्ना रोहित शेट्टी के शो से बाहर हो गए हैं। गौरव ने इविक्शन के दौरान अपने तीन फेवरेट कंटेरस्टेंट्स का नाम लिए, जिसमें फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का भी जिक्र कियागौरव खन्ना हुए इविक्ट
खतरों के खिलाड़ी 15 में देखा गया कि गौरव खन्ना, शगुन शर्मा और रुबिना दिलैक एलिमिनेशन टास्क में पहुंच जाते हैं। यहां पर गौरव अपनी टीम की तरफ से खुद आगे बढ़ते हैं। इस स्टंट के दौरान हवा में लटककर पैनल पर कूदना और फ्लैग्स इकट्ठा करने थे। शगुन शर्मा इस टास्क काफी शानदार अंदाज में करती हैं। रुबिना दिलैक भी टास्क कर लेती हैं, लेकिन गौरव खन्ना टास्क के दौरान चोटिल हो जाते हैं। जंप करते समय गौरव के कंधे और कोहनी (एल्बो) पर गंभीर चोट लग जाती है। एक्टर को पहले ही टेनिस एल्बो की समस्या है और चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए गौरव खन्ना स्टंट को बीच में छोड़ देते हैं, जिस वजह से वह सीधा सीधा शो से एलिमिनेट हो जाते हैंगौरव खन्ना ने की फरहाना भट्ट की तारीफ
गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 से जाने से पहले कंटेस्टेंट्स संग अपने दिल की बात की। इस मौके पर गौरव ने अपने तीन फेवरेट कंटेस्टेंट्स बताए, जिसमें गौरव ने सबसे पहले हर्ष गुजराल का नाम लिया, जिन्हें गौरव ने अपना दोस्त बताया। इसके बाद उन्होंने ओरी का नाम लिया। गौरव ने कहा कि ओरी शो का मजबूत कंटेस्टेंट है, जिससे सबको बचकर रहना चाहिए। आखिर में गौरव ने फरहाना भट्ट का नाम लिया और कहा कि अब मैं जिस शख्स का नाम लेने जा रही हूं, वो सुनकर सब विश्वास नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने फरहाना का नाम लेते हुए उनके गेम की तारीफ की।
दो रियलिटी शोज के बने विनर
बता दें कि गौरव खन्ना को टीवी सीरियल अनुपमा से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब वह रियलिटी शोज में एक्टिव हैं। गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं और वह बिग बॉस के भी विनर हैं। हालांकि, फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी 15 का भी विनर बनते हुए देखना चाहते थे, लेकिन फैंस का ये सपना टूट गया।










































