Korba News: कोरबा में 53 दिन में 11.99 लाख क्विंटल धान की खरीदी

0

बिलासपुर।Korba News: कोरबा में धान खरीदी को 53 दिन बीत जाने के बाद 49 उपार्जन केन्द्रों में 11 लाख 99 हजार क्विंटल खरीदी हुई है। अवकाश के दिन को छोड़ उपार्जन के लिए चार दिन शेष रह गए हैं। अब भी 5367 किसान धान बेचने के लिए शेष रह गए हैं। अवैध रूप से धान बिक्री रोकने के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है।

धान खरीदी समापन की निकटता से उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ बढ़ गई है। जिन किसानों ने अभी तक धान नहीं बेचा है वे टोकन के लिए कतार में लग गए हैं। सबसे बड़ी समस्या उत्पादन प्रमाण पत्र को लेकर हो रही है। प्रमाण पत्र के अभाव में किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। 17325 किसानों के खाते को पूर्ण धान बिक्री के नाम पर फ्रीज कर दिया गया है। इनमे 1000 से भी अधिक ऐसे किसान है जिन्होंने अभी तक पूरा धान नहीं बेचा है।अखरापाली के किसान राम प्रताप का कहना है कि उसका पूरा धान नहीं लिया गया है।अब उसे अपने धन को खुले बाजार में कम दाम में बेचना पड़ेगा। गुमिया भाठा के किसान धेनुराम का कहना है कि बिना जानकारी दिए उसका खाता फ्रीज कर दिया गया है। पर्याप्त धान की खरीदी नहीं हुई है।

3.23 लाख क्विंटल का उठाव शेषउपार्जन केन्द्रों में 3.23 लाख क्विंटल धान का उठाव शेष है। जिस तादात में खरीदी हो रही उससे काम उठाव होने से केन्द्रों में धान जाम हो रहा है। पर्याप्त मिलर अनुबंध नहीं किए जाने से उठाव प्रभावित है। केन्द्र में धान रखने की जगह नहीं होने से खरीदी कार्य प्रभावित है।

लक्ष्य से अधिक खरीदी की संभावनाजिले में 12.50 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक हुई खरीदी से अनुमान लगाया जा रहा है कि खरीदी लक्ष्य से बढ़ जाएगी। किसानों की पंजीयन व रकबा में हुई बढ़ोतरी के लिहाज से खरीदी अब तक बीते वर्ष हुई कुल खरीदी की अपेक्षा 10 हजार क्विंटल अधिक खरीदी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here